T
Trishna .· 5 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

हिमाचल हुआ अनलॉक: एंट्री के लिए ई-पास(E-Pass) का झंझट खत्म, जानें राज्य सरकार का नया आदेश

0
1.4K

Join this conversation

Sort By
  1. अनलॉक हिमांचल प्रदेश
    1. हिमांचल प्रदेश के द्वारा बढ़ाएं जा रहे हैं अनलॉक की ओर कदम। बाकी देशों के तरह भारत भी कोरोना की मार झेल रहा है। परंतु भारत के कुछ राज्यों में कोरोना से रिकवरी रेट का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। इसी बीच हिमांचल प्रदेश से एक खबर सामने आयी है। और वो ये है की अब हिमांचल प्रदेश अनलॉक की ओर बढ़ रहा है। अब से हिमांचल प्रदेश में दुकाने सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खोली जायेगी। हिमांचल सरकार का ये फैसले हिमांचल के व्यवसायिक वर्ग के लिए खुशियों की सौगात सा है। क्योंकि lockdawn में व्यवसायिक वर्ग को सबसे ज्यादा घाटा हुआ है। lockdawn में यह देखा गया था कि रेस्टोरेंट होटल वालो को इसका नुकसान हुआ था।इससे लोगों सहित पर्यटन कर्ताओ को बढ़ी राहत मिली है।
    2. इसके साथ ही हिमांचल सरकार जुलाई के प्रारंभिक दिनों मंदिर व राष्ट्रीय बसों को खोलने पर भी अहम फैसला सुनाएगी।
    3. अब हिमांचल जाने के लिए नहीं पड़ेगी ई -पास की आवश्यकता
    4. एक बात जो सबसे महत्वपूर्ण है वह ये कि अब हिमांचल जाने के लिए पास की आवश्यकता नहीं होगी। पहले यह देखा जा रहा था कि किसी भी राज्य में जाने के लिए ई पास की आवश्यकता होती थी। परंतु हिमांचल सरकार ने अब बाहरी लोगों के लिए ई रजिस्ट्रेशन की परियोजना शुरू कर दी है। इस परियोजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति बाहर से हिमांचल में आएगा उसे यहां आने से पूर्व सरकार की e-registration योजना पर लॉगइन करना होगा। सरकार के आदेश के बाद से हिमांचल प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर ई-पास चेकिंग को हटा दिया गया हैं।
    5. अब ई रजिस्ट्रेशन पर जोर दे रही है सरकार
    6. हिमांचल जाने से 48 घंटे पूर्व हिमांचल सरकार की ई रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। और साथ ही एक चीज का ध्यान रखा जाएगा की हिमांचल में प्रवेश करने वाले व्यक्ति की 72 घंटे पहले की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव हो। वे लोग जो हिमांचल प्रदेश कि ई रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे उन्हें जो कोड प्राप्त होगा, उस कोड हिमांचल बॉर्डर पर स्केन किया जाएगा। उसके बाद ही हिमांचल मे प्रवेश मिलेगा।
    7. रेड और ऑरेंज जोन से आने वाले व्यक्तियों को कोरेंटीन किया जाएगा। और इन कोरेंटीन नियमों का पालन सबके लिए अनिवार्य होगा।
    8. वर्तमान में हिमांचल प्रदेश मे कोरोना एक्टिव केसो की बात करें तो हिमांचल में 1033 कोरोना केस है जिसमें 333 एक्टिव व 671 ठीक हो चुके हैं।


Answered by
V
Virat Kumar Social Buzz Reporter
View Profile

I am a student.

Answered on06/28/21
0