komal Solanki
komal Solanki· 4 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

गर्भावस्था मे पैदल चलना कितना फायदेमंद है?

22
415

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on10/17/25

Letsdiskuss

आज हम आपको बताएंगे कि गर्भावस्था में पैदल चलना कितना फायदेमंद होता है।

  • .गर्भावस्था में महिलाओं को नींद नहीं आती है ऐसे में उन्हें रोज सुबह शाम टहलना चाहिए इससे अच्छी नींद आती है।
  • .गर्भावस्था में पैदल चलने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
  • .गर्भावस्था मे पैदल चलने से शरीर में ऐंठन और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
  • .गर्भावस्था में पैदल चलने से आपको एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए रोज आधा घंटा पैदल चलना चाहिए यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है.।
  • .पैदल चलने से तनाव कम होता है और गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चे का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है इसलिए उन्हें रोज पैदल चलना चाहिए। इससे कई सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। पैदल चलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
A
View Profile
9
Replying to the question above
Updated on10/17/25

Article image

इसलिए हम आपको बताते हैं कि गर्भाशा के दौरान पैदल चलने कितने फायदेमंद होता है यदि आपको नहीं पता तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़े।

जैसे-जैसे आप प्रसव पीड़ा के करीब आते हैं,तो पैदल चलना स्वाभाविक रूप से जन्म लेने में भी मदद करता है।क्योंकि यह बच्चे को नीचे की ओर लाने में मदद करता है।गर्भाशय एक ऐसा समय है और जब आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो, आपका बच्चा भी स्वस्थ रहेगा और आपके गर्भाशा में कोई जटिलता नहीं आएगी।और गर्भावस्था के दौरान गर्भकालीन मधुमेह का खतरा अधिक होता है, लेकिन पैदल चलने जैसे नियमित व्यायाम से आपके शरीर का वजन नियंत्रित रहेगा और गर्भकालीन मधुमेह होने का खतरा कम हो जाएगा।और पैदल चलने से स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलती है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे गर्भावस्था के दौरान रक्तचाप का स्तर संतुलित रहता है।

S
View Profile
9
Replying to the question above
Updated on10/17/25

Article image

चलिए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते हैं कि गर्भावस्था में पैदल चलना कितना फायदेमंद होता है, गर्भावस्था में पैदल चलना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में महिलाओं को नींद नहीं आती है ऐसे में उनको रोजाना सुबह टहलने से रात को नींद अच्छी आएगी। गर्भावस्था में पैदल चलने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है जिससे जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होता है। हम सभी जानते हैं की पैदल चलने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। और गर्भवती महिलाओं के लिए भी वॉकिंग काफी फायदेमंद होती है।वहीं, अगर आप प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं, तो थोड़ा चलने फिरने से भी शरीर को एक्टिव रखा जा सकता है। वॉकिंग से ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है। मॉर्निंग, सिकनेस,प्रेगनेंसी में ऐंठन और गर्भावस्था में कब्ज जैसे लक्षणों को भी वॉकिंग की मदद से काम किया जा सकता है।

Poonam Patel
View Profile
9
Replying to the question above
Updated on10/17/25

Article image

आइए आज हम आपको बताते हैं कि गर्भावस्था में पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है।

गर्भावस्था में पैदल चलना फिटनेस पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। पैदल चलने से ब्लड सरकुलेशन नियंत्रण रहता है, पैदल चलने से पीठ दर्द में काफी आराम मिलता है,कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है, जो महिलाएं गर्भावस्था में पैदल चलती है वे तनाव से मुक्त रहती हैं इससे उनके पेट में पल रहा शिशु भी बिल्कुल स्वस्थ रहता है, जिन महिलाओं को गर्भावस्था में नींद ना आने की शिकायत रहती है उन्हें रोज सुबह टहलना चाहिए क्योंकि सुबह टहलने से रात को नींद अच्छी आती है, इस तरह गर्भावस्था में पैदल चलने से अनेक फायदे हैं।

Krishna Patel
View Profile
11
Answered on08/28/23

शिवजी पर लौग चढ़ाने से कई सारे लाभ होते है -

• यदि कोई कुंवारी कन्या शिवजी के शिवलिंग मे सोमवार के दिन 11 लौग चढ़ाती है और पूजा -पाठ करती है तो शिव जी उन पर प्रसन्न होकर उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति का वरदान देते है।और उस कन्या को अच्छा वर मिलता है और वह आपने जीवन मे हमेशा खुश रहती है क्योंकि उसे शिव जी के रूप मे अच्छा वर मिलता है।Letsdiskuss

और पढ़े- प्रयागराज में कौन सा ऐसा मंदिर शिव का है, जहां पर शिवजी की लगती है अदालत?

S
View Profile

Mp

26
0
Replying to the question above
Updated on10/17/25

Article image

गर्भावस्था मे पैदल चलना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है :-

  • गर्भावस्था मे महिलाओ को डॉक्टर अक्सर भारी चीजों को उठाने से मना कर देता है, लेकिन गर्भावस्था मे महिलाओ को रोजाना सुबह, शाम 1घंटे या आधा घंटे जरूर पैदल चलना चाहिए।
  • गर्भावस्था मे महिलाओ को नीद नहीं आती है, ऐसे मे उनको रोजाना सुबह टहलने से रात को नीद अच्छी आएगी।
  • गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को रोज सुबह पार्क, छत, रोड पर पैदल चलने से वह तनाव मुक्त रहती है जिससे उनके पेट मे पल रहा शिशु भी स्वस्थ रहता है।
S
View Profile

Mp

11
Replying to the question above
Updated on10/17/25

अगर आप गर्भावस्‍था के दौरान स्‍वस्‍थ और नॉर्मल महसूस कर रही हैं तो वॉक जरूर करें। हम सभी जानते हैं कि पैदल चलने से स्‍वास्‍थ्‍य को कई लाभ मिलते हैं और गर्भवती महिलाओं के लिए भी वॉकिंग फायदेमंद होती है। वहीं, अगर आप प्रेगनेंसी में एक्‍सरसाइज नहीं कर सकती हैं तो थोड़ा चलने-फिरने से भी शरीर को एक्टिव रखा जा सकता है।

पैदल चलने से मांसपेशियां टोन रहती हैं और पेट बढ़ने की वजह से हो रही असहजता एवं पैरों में दर्द भी कम होता है। रोजाना वॉक करने से प्रेगनेंसी में वजन कंट्रोल में रहता है। गर्भावस्‍था में पैदल चलने से ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है जिससे जेस्‍टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होता है। वॉकिंग से ब्‍लड कोलेस्‍ट्रोल लेवल भी नियंत्रित रहता है। मॉर्निंग सिकनेस, प्रेगनेंसी में ऐंठन और गर्भावस्‍था में कब्‍ज जैसे लक्षणों को भी वॉकिंग की मदद से कम किया जा सकता है। पैदल चलने से कूल्‍हों की मांसपेशियां टोन रहती हैं जिससे लेबर के दौरान महिलाओं को रिलैक्‍स रहने में मदद मिलती है।

Anita  Pandey
View Profile
11