Abhishek Gaur's avatar
Updated on Jan 18, 2024food-cooking

खाना पकाने के दौरान होने वाली आम गलतियों को कैसे टाला जा सकता है ?

12
1 Answers

A
Answered on Jan 17, 2024

खाना पकाने के दौरान होने वाली आम गलतियों को कैसे टाला जा सकता है चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। खाना बनाने के लिए कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, जैसे कि खाना कैसे पकाएं? कितने समय तक पकाएं? खाना बनाने के लिए कौन से बर्तन का इस्तेमाल करें? सामग्री का किस तरह से इस्तेमाल किया जाए? तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

लहसुन को सीधे आंच पर डालना :-

जैसा कि आप सभी जानते हैं लहसुन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह दिल की बीमारी और डायबिटीज की रोकथाम में सहायक है। क्योंकि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतर सोर्स होता है। यदि आप लहसुन को सीधे आंच पर डालते हैं तो आपके शरीर को वो लाभ बिल्कुल नहीं मिलेंगे। जिनके लिए लहसुन जाना जाता है। इसलिए आप हमेशा लहसुन को कुचलने के 10 मिनट बाद यूं ही छोड़ दें। इसे तुरंत ना डालें 10 मिनट के बाद आप इसे पैन में डाल सकते हैं।

सब्जियों को ज्यादा फ्राई करना:-

सब्जियां जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर का में सोर्स होती है। इस तरह की सब्जी में पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन खाना बनाते वक्त आपको सब्जियों को ज्यादा फ्राई करने से बचना होगा। क्योंकि सब्जियों को ज्यादा फ्राई करने से इसमें फैट की मात्रा बढ़ जाती है। इसके साथ ही इससे विटामिन और खनिज भी नष्ट हो सकते हैं। मैं आपको बता दूं कि सब्जियों को पकाने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें भुनना या उबालना। मैं आपको बता दूं की सब्जी पकाने के लिए उसमें ज्यादा पानी ना डालें। आप सब्जियों को पकाने के लिए स्टीमिंग के तरीके को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रकार ऐसी बहुत सी गलतियां होती हैं जिन्हें हम अक्सर खाना पकाते वक्त कर जाते हैं। इसलिए ऐसी गलतियों को करने से बचना चाहिए।

Letsdiskuss

5