स्वाद और सेहत के बीच संतुलन बनाना वर्तमान में बहुत ही मुश्किल काम है क्योकिं आज कल के समय में लोग खाने में जितना ध्यान नहीं देते उससे कहीं ज्यादा वो अपने स्वास्थ पर ध्यान नहीं देते हैं | लोग बाहर का खाना इतना पसंद करते हैं, कि अक्सर वो बाहर खाना खाने जाते हैं | लोगों ने खुद के लिए जंक फ़ूड की इतनी आदत डाल दी है कि अब वो उसको खाएं बिना रह नहीं पाते हैं |
ऐसे में स्वाद और सेहत के बीच संतुलन कैसे रखा जाएं ?
चाइनीज़ फ़ूड :-
जब चाइनीज़ का नाम आता है तो अक्सर लोगों के मुँह में पानी आ जाता है, ऐसे में चाइनीज़ से लोग कैसे दूर रहें | जितना अधिक स्पाइसी फ़ूड उतना अधिक स्वाद और जितना अधिक स्वाद उससे अधिक सेहत का नुक्सान | अगर आप चाइनीज़ पसंद करते हैं तो आप चाइनीज़ सूप पी सकते हैं | सूप में कई तरह की सब्जियां मिली होती हैं, जो आपको चाइनीज़ स्वाद के साथ-साथ सेहत भी भरपूर मात्रा में देगी |
(Courtesy : acchitips.com )इटैलियन फ़ूड :-
चीज़ से भरा पिज्जा सुनते ही क्या कहने क्या मन होता है लोगों का, जो लोग फूडी होते हैं वो लोग चीज़ों को देखकर उसको खाना पसंद करते हैं | पिज्जा, पास्ता तो आम बात है, क्योकिं आज कल की माँ भी घर में हर 3 दिन में पास्ता बना ही लेती है | ऐसा खाना अधिक खाने से जल्द वजन बढ़ता है और पाचन तंत्र कमजोर होता है | अगर आप इटैलियन खाना चाहती हैं, तो आप माइनस्ट्रोन सूप का सेवन कर सकती हैं, जो कि सेहत और स्वाद दोनों से भरपूर होता है | इस सूप में सब्जियों के साथ पास्ता भी होता है जो खाने में काफी मजेदार होता है |
मसाले वाले सब्जियों को कम करें :-
अगर आप सब्जियों में सेहत के साथ-साथ स्वाद भी चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मसाले वाली सब्जियों का सेवन अपने रोज के खाने में न के बराबर करना होगा और साथ ही आपको उबली हुई सब्जियों का सेवन करना होगा | आप उबली हुई सब्जी में काली मिर्च और नींबू डालकर उसको खायें इससे आपको स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी |
(Courtesy : YouTube )


