A
Aditya Singla· 8 years ago
Author

मैं अपना पेट 1 महीने में कम कैसे कर सकता हूँ?

11
981

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/08/26

अगर आप 1 महीने में पेट कम करना चाहते हैं तो सबसे जरूरी बात यह है कि आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ सही और लगातार बदलाव करने होंगे। सिर्फ एक चीज से रिजल्ट नहीं मिलेगा, बल्कि डाइट, एक्सरसाइज और आदतों तीनों पर ध्यान देना होगा।

सबसे पहले अपनी डाइट को सुधारें। रोजाना तला-भुना, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा चीनी वाली चीजें कम कर दें। इसकी जगह आप घर का सादा खाना, हरी सब्जियां, सलाद, फल और प्रोटीन जैसे दाल, अंडा, पनीर शामिल करें। कोशिश करें कि रात का खाना हल्का और जल्दी खा लें। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

दूसरी जरूरी चीज है पानी पीना। दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है, जिससे फैट बर्निंग तेज होती है।

अब बात करें एक्सरसाइज की। रोजाना कम से कम 30–40 मिनट वॉक, जॉगिंग या कार्डियो करें। इसके अलावा आप पेट की एक्सरसाइज जैसे क्रंचेस, प्लैंक और लेग रेज़ कर सकते हैं। योग भी बहुत फायदेमंद होता है, जैसे सूर्य नमस्कार, भुजंगासन और नौकासन पेट कम करने में मदद करते हैं।

एक और बहुत जरूरी बात है नींद। रोजाना 7–8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है, क्योंकि कम नींद से वजन और पेट दोनों बढ़ सकते हैं।

तनाव (stress) भी पेट बढ़ने का एक बड़ा कारण होता है, इसलिए कोशिश करें कि आप शांत रहें, थोड़ा रिलैक्स करें और ज्यादा टेंशन न लें।

सबसे जरूरी बात यह है कि आप लगातार मेहनत करें। 1–2 दिन कुछ करने से फर्क नहीं दिखेगा, लेकिन अगर आप पूरे महीने सही डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करेंगे तो आपको जरूर बदलाव दिखने लगेगा।

निष्कर्ष यह है कि पेट कम करना कोई जादू नहीं है, बल्कि सही खानपान, नियमित एक्सरसाइज और अच्छी आदतों का परिणाम है। अगर आप इन सब चीजों को 1 महीने तक ईमानदारी से फॉलो करते हैं, तो आपको अच्छा रिजल्ट जरूर मिलेगा।

 
 
M
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on12/06/22

दोस्तों मोटापा एक समस्या बन चुका है महिलाएं बढ़ते मोटापे से परेशान हो चुकी है ऐसे में हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि पेट 1 महीने में कैसे कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह 30 से 45 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए एक्सरसाइज करने से हड्डियां मजबूत रहती है इससे भी अच्छा रहता है। और वजन कम करने में भी मदद करता है याद रखें कि आपको सोने के 3 घंटे पहले खाना खाना है जिससे ब्लड प्रेशर बेहतर मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन हो सके। इससे मोटापा को कम करने में मदद मिलती है। सुबह का नाश्ता भी आपको वजन कम करने में मदद करता है।

Letsdiskuss

और पढ़े- पेट में गैस बनने की पीछे की वजह क्या हो सकती है?

V
View Profile
5
Replying to the question above
Answered on12/03/22

1महीने मे पेट कम करने के लिए रोजाना सुबह 1 घंटे व्यायाम करना बेहद जरूरी होता है। साथ ही खाने मे ऑइल चीजों का सेवन बिल्कुल ना करे, जैसे कि फ़ास्ट फ़ूड चाउमीन, पास्ता, मंचूरियन खाना छोड़ दे। तथा रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी मे नीबू डालकर पीने से पेट की चर्बी कम होंगी और 1महीने के अंदर ही धीरे -धीरे पेट कम हो जाएगी, बॉडी फिट हो जाएगी।

Article image

S
View Profile

Mp

5
Replying to the question above
Answered on09/02/23

वर्तमान समय में आधे से ज्यादा लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान है तथा कई सारी दवाईयां का सेवन करने के बाद भी उनका मोटापा कम नहीं होता आप जानना चाहते हैं कि आप एक महीने में अपने पेट को कैसे कम कर सकते हैं तो चलिए इसके लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं।

रोजाना कम से कम आधे घंटे का व्यायाम अवश्य करें ऐसा करने से आप एक महीने के अंदर अपने पेट को अंदर कर सकते हैं,

दूसरा उपाय रोज सुबह उठकर एक गिलास बासी मुंह पानी पीने से काफी हद तक वजन को कम किया जा सकता है।

Article image

Krishna Patel
View Profile
3
Answered on12/09/21

रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -

•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।

 

•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

 

• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

 

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

1
4
Replying to the question above
Answered on12/06/22

चलिए आज जानते हैं कि 1 महीने में मोटापे को कैसे कम किया जा सकता है।

सबसे पहले तो अगर किसी व्यक्ति को अपना मोटापा कम करना है तो उसे रोजाना सुबह सूरज उगने से पहले उठना होगा और रोजाना व्यायाम करना होगा जैसे - रस्सी कूदना, दौड़ना, साइकिल चलाना आदि। इसके बाद उन्हें सुबह उठकर रोजाना एक गिलास गुनगुना पानी में नींबू डालकर पीना चाहिए। इससे काफी हद तक में वजन कम होता है। मोटापा कम करने के लिए दिन में कम से कम 8 10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि, पानी पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है और वजन कम होता है।Article image

preeti  patel
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on12/23/17
आप सुबह उठकर सुबह व्यायाम करे और सैर पर जाये, एक घंटे के अंदर नाश्ता कर लें। अगर आप जल्दी में हैं और आपके पास नाश्ता करने का समय नहीं है तो फल और बादाम आदि ज़रूर खाएं|
शाम के वक़्त एवं सोने जाने से पहले भारी खाना ना खाएं और हल्का भोजन ही करने का प्रयास करें क्योंकि वज़न और पाचन प्रणाली दोनों के लिए ही इस समय भारी भोजन अच्छी बात नहीं है।
हर रोज़ कम से कम 8 लीटर पानी पियें। पेट कम करने का उपाय अगर आप एक बार में एक गिलास पानी नहीं पी सकते तो इसे समय लेकर पीयें। शरीर में पानी की मात्रा हमेशा बनाए रखने के लिए अपने साथ हमेशा एक पानी की बोतल रखें।
पेट के वसा के कारण भी हो सकता हैं और मछली का तेल आपके शरीर की वसा को कम करता है और शरीर के फैटी एसिड को भी बनाए रखता है।

R
Author
View Profile
5