M
Medha singh kapoor· 8 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

हम अपनी आंखों की देखभाल कैसे कर सकते हैं?

4
811

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on06/05/26

आंखों की अच्छी देखभाल के लिए daily habits बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। कुछ जरूरी बातें:

  • Screen time के बीच regular breaks लें
  • पर्याप्त नींद लें
  • Healthy diet में vitamins और antioxidants शामिल करें
  • धूप में sunglasses पहनें
  • आंखों को बार-बार गंदे हाथों से न छुएं
  • Proper lighting में पढ़ाई या काम करें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • Regular eye check-up करवाएं

Long screen exposure, stress और poor sleep आंखों पर असर डाल सकते हैं। अगर लगातार दर्द, dryness, blurred vision या irritation महसूस हो, तो eye specialist से सलाह लेना बेहतर माना जाता है।

Must Read: क्या प्रदूषण से फेफड़ों पर ही नहीं, आंखों पर भी पड़ रहा असर?

P
Random Facts Enthusiast
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on04/29/23

आज के समय में लोगों को सबसे अधिक मोबाइल फोन और टीवी देखना अधिक पसंद करते हैं लेकिन उन्हें मालूम नहीं है कि इन सब चीजों से हमारी आंखें कितनी खराब होती है ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी आंखों की देखभाल कैसे कर सकते हैं।

यदि आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में ड्राई फ्रूट्स खाना काफी फायदेमंद होगा आप रोजाना बादाम और किशमिश का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा आंखों के लिए अंडा खाना काफी फायदेमंद होता है, वही आप रोजाना हफ्ते में 3 दिन बादाम वाले दूध का सेवन कर सकते हैं जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

Article image

Krishna Patel
View Profile
2
Replying to the question above
Updated on06/01/26

हम में से अधिकतर लोग अपने वजन का ध्यान रखना सीख गए हैं। लेकिन आंखों की देखभाल पर ध्यान नहीं जाता! टीवी देखना कम हुआ है तो मोबाइल फोन से चिपके रहने की आदत हो गई है। हेल्दी खाना खाने की कोशिश तो रहती है लेकिन हरी पत्तेदार सब्जियां कुछ कम ही पसंद आती हैं। दरअसल हम अपनी आंखों की देखभाल पर तनिक भी ध्यान नहीं देते हैं। जबकि सचाई तो यह है कि आंखें हैं तो दुनिया है। तो क्यों न आज ही से हम अपनी आंखों की देखभाल में लग जाएं ताकि जल्दी चश्मा न लगे आैर हम इस खूबसूरत दुनिया की तस्वीर आंखों में कैद करते रहें।

ओमेगा 3 फैटी एसिड, ल्यूटेन, जिंक, विटामिन सी आैर ई युक्त भोजन को अपनी थाली में परोसने की आदत डालने की कोशिश करें। पालक, काले जैसी पत्तेदार सब्जियां खूब खाएं। नन- वेज खाते हैं तो सालमन, टूना जैसी मच्छी खाएं। अण्डे, नट्स, बीन जैसे प्रोटीन युक्त भोजन से दोस्ती कर लें। संतरा आैर अन्य फल खाने से परहेज बिल्कुल न करें।
 
स्मोकिंग आपको पैटरैक्ट के नजदीक लाता है आैर आपके ऑप्टिक नर्व को खराब करके मकूलर डीजेनरेशन भी करता है। आपने सिगरेट छोड़ने की कोशिश कई दफा की तो है लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए हैं। इस बार डॉक्टर की मदद लेकर तो देखिए!
 
अच्छी क्वालिटी के सनग्लासेज आपकी आंखों की अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षा करते हैं। यूवी किरणों का अधिक एक्सपोजर कैटरैक्ट आैर मकूलर डीजेनरेशन के मौके बढ़ा देता है। इसलिए ऐसे सनग्लासेज का चयन कीजिए, जो 99 से 100 फीसद यूवीए आैर यूवीबी किरणों से आपकी आंखों की सुरक्षा करे। यदि आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो उसमें युवी प्रोटेक्शन वाले का इस्तेमाल कीजिए। या चाहें तो सनग्लासेज लगाएं।
 
स्क्रीन टाइम कम करें। मोबाइल फोन, टीवी या लैपटॉप से लंबे समय तक चिपकने से बचें। इससे आंखों पर दबाव पड़ता है। ड्राई आई की समस्या होती है, सिरदर्द के साथ गर्दन, पीठ आैर कंधों में भी दर्द रहता है। लैपटॉप पर काम करते समय ग्लासेज लगाएं। बाजार में कंप्यूटर ग्लासेज मिलते हैं।
S
Health & Lifestyle Enthusiast
View Profile
2
Replying to the question above
Updated on06/05/26

अपनी आँखो की देखभाल करते हुय आप ज़ब भी धुप मे निकले तो आँखों मे चश्मा लगाकर रखे, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप धुप मे बिना चश्मे के निकल जाते है और आपकी आंखो मे धुप लग जाने के कारण आपके आंख लाल हो जाती है।

इसके अलावा अपनी आँखों की देखभाल करते हुये आप अपनी आँखों क़ो दिन मे 3-4 बार ठंडे पानी से धोये, ताकि आपकी आँखों मे किसी भी प्रकार कोई इन्फेक्शन न हो।Article image

 

M
View Profile
0