A
Abhishek Mishra· 5 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

हींग की उत्पत्ति का कैसे हुई? और भारत में इसकी खपत कितनी है?

0
1.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on06/29/21
  • हींग
    • आचार को सुगंधित व खाने को स्वादिष्ट बनाने वाली हींग भारत की लगभग हर रसोई में देखी जाती है। भारत में लगभग हर घर में इसका प्रयोग होता ही है। और कभी न कभी आपने भी इसका प्रयोग किया ही होगा। आज हम इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपसे साझा करेंगे।
    • हींग के पौधे के बारे में वर्णन
    • हींग का वानस्पतिक नाम पेफरुला ऐसंपेफ़टिडा है। और यहा एपीएसी कुल का पौधा है। जो सौफ की एक प्रजाति है तथा ईरानी मूल का पौधा है। यह पौधा मुख्य रूप से ईरान अफगानिस्तान बलूचिस्तान आदि देशों में पाया जाता है। एक बात जो अनोखी है वह यह कि भारत में इसकी खेती अभी तक नहीं होती थी। इसलिए हर साल बाहर के देशो जैसे ईरान व अफगानिस्तान से कम से कम 15 सौ टन हींग मंगाई जाती है। परंतु अब भारत में भी इसकी खेती करना प्रारंभ किया जा रहा है। कश्मीर पंजाब हिमाचल प्रदेश कुछ ऐसी जगह है जहां हींग के पौधे उगाए जा रहे है। क्योंकि यहां की जलवायु हींग के पौधे के उगने के लिए अनुकूल है। वैसे हींग ठंडी जलवायु में होती है
    • आमतौर पर हींग के पौधे की लंबाई 1 मीटर से 1.50 मीटर तक होती है। और यह सदाबहार होता है। आमतौर पर दो प्रकार की हींग देखने को मिलती है। एक काबुली हींग व दूसरी लाल हींग।
    • हींग के गुण
    • आमतौर पर देखा जाता है कि हींग का स्वाद काफी तीखा होता है। सल्फर की वजह से हींग का स्वाद तीखा होता है। हीग विटामिन कैल्शियम सल्फर आदि गुणों से भरपूर होती है। साथ ही साथ इसमें फेरोलिक एसिड भी होता है। इस कारण यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। जैसे कोलेस्ट्रॉल गैस पेट फूलना कब्ज अपज पेट में दर्द मांसपेशियों में ऐंठन दांत में दर्द आदि।
    • हींग से होने वाले फायदे
    • जोड़ों के दर्द में फायदा
    • अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत है तो आप एक ग्लास पानी में थोड़ी सी हींग डालकर उसे उबाल ले उसके बाद जब हीग पिघल जाए तो पानी गुनगुना कर उसे पी ले। कुछ महीने ऐसा करने से आपके जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी।
    • दांत दर्द में दे राहत
    • अगर आप दांत दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप एक उपाय कर सकते हैं। हींग को नींबू के साथ मिलाकर गढ़ा कर ले और दांत दर्द वाली जगह पर लगा ले। ऐसा करने से दांत दर्द में राहत मिलती है।
    • सिर दर्द में लाभकारी हींग
    • सिर दर्द की समस्या अक्सर देखने को मिलती है इसलिए एक गिलास पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पीने से सिर दर्द में राहत मिलती है।
    • पेट के रोगों के लिए फायदेमंद है हींग
    • अक्सर पेट में गैस कब्ज की समस्या आम लोगों में दिख जाती है। इसलिए काला नमक हींग अजवाइन को गर्म पानी के साथ लेने पर गैस और कब्ज में आराम मिलता है।
    • कभी-कभी छोटे बच्चों के पेट में दर्द हो तो हींग को गर्म पानी के साथ गर्म करके बच्चों की नाभि के आसपास लगा देना चाहिए। ऐसा करने से छोटे बच्चों के पेट दर्द की समस्या दूर हो जाती है।
    • हृदय रोग की समस्या में फायदेमंद है हींग
    • हींग मे क्यूमैरी नमक तत्व की वजह से इसमें खून को पतला करने की क्षमता होती है। जिससे हृदय रोग के मरीज के द्वारा इसे सेवन में लाने से शरीर में खून के थक्के नहीं बनते। और इसके नियमित प्रयोग से हृदय रोग से संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
    • हींग के नियमित प्रयोग से पाचन क्रिया अच्छी होती है। और यह प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है।

और पढ़े- हींग का पेड़ कहाँ पाया जाता है?

V
Social Buzz Reporter
View Profile

I am a student.

1