बीटीएस अपने गानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बीटीएस एक कोरियन-पॉप समूह है जो सात सदस्यों से बना हुआ है। बीटीएस के इस ग्रुप में जीन, सुगा, जे - होप, आरएम, जिमिन, वी और जुंगकुक हैं और यह सभी दक्षिण कोरिया से आते हैं। पिछले कुछ सालों में म्यूजिक के क्षेत्र में दक्षिण कोरिया के के -पॉप की लोकप्रियता न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में अभूतपूर्व तरीके से बढ़ी हैं। दक्षिण कोरिया के इस म्यूजिक बैंड पॉप कल्चर में अच्छे-अच्छो को पीछे छोड़ दिया हैं। और इन सब में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और लोकप्रिय बैंड है BTS, बहुत कम लोग जानते हैं कि इन्होंने अपनी शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया है। लेकिन बीटीएस ने दुनिया को दिखा दिया है कि अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित है तो कुछ भी असंभव नहीं है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन की की मदद से यह दुनिया के सबसे पहले के- पॉप बॉय बैंड बन गए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में बने इस ग्रुप ने बिग हिट एंटरटेनमेंट के तहत '2 Cool 4 School ' गाने से 2013 में डेब्यू किया था। और 7 साल में इन्होंने इतनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता हासिल की पिछले साल 2022 में सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले बैंड बन कर उभरे हैं। बीटीएस ग्रुप सिंगिंग से लेकर रैपिंग, डांसिंग,से लेकर सॉन्ग राइटिंग, लुक्स से लेकर फैशन इन सभी वजह से भी फेमस रहते हैं। बीटीएस ग्रुप अपने म्यूजिक के माध्यम से खुद से प्रेम करने, खुद को स्वीकार करने की बात कहते हैं। इसके अलावा उनके गानों के विजुअल्स और कोरियोग्राफी है। जो उनके गानों को अविश्वसनीय रूप से यादगार बना देती है। बीटीएस ग्रुप में 3 रैपर और 4 वोकेलिस्ट है। इनके सोशल मीडिया में 20 मिलियन से भी अधिक फैन फॉलोइंग है जिनमें सबसे ज्यादा लड़कियों की फैन फॉलोइंग है। बीटीएस ने कई बड़े-बड़े पुरस्कारों को हासिल किया है। 
H
Himani Saini· 2 years ago
Author BTS कैसे प्रसिद्ध हुए ?
1
Join this conversation
Replying to the question above
Answered on01/18/24
1
