Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

फ्रेशर Job Interview की तैयारी कैसे कर सकते हैं ?

Featured
6
4K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/04/19
जहाँ जॉब की बात आती है वहां बहुत से लोग परेशानी में रहते हैं | नौकरी चाहे सरकारी हो या प्राइवेट इंटरव्यू का सामना करना ही होता है | अगर आप फ्रेशर हैं तो अपने इंटरव्यू की तैयारी करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें |

Interview की तैयारी के टिप्स :-

- Resume तैयार करें -
किसी भी जॉब के लिए सबसे जरुरी है, कि आप अपना एक बेहतर resume तैयार करें | आपका resume ऐसा होना चाहिए जिसमें आपकी पढ़ाई और आपके किये गए कोर्स की सम्पूर्ण जानकारी हो | आपका resume बहुत ही साफ और उसका कंटेंट सही होना चाहिए अर्थात कम शब्दों में अधिक जानकारी हो तो आपका resume काफी बेहतर दिखेगा |

- आत्मविश्वास बनाने रखें :-
जब भी आप किसी interview के लिए जाएं तो सबसे पहले अपने आप में आत्मविश्वास बनाएं रखें | अपना आत्मविश्वास खोना आपके लिए सही नहीं होगा | जब भी आप किसी interview में जायें तो आप अपने आप में विश्वास रखें अगर आप अपना विश्वास खो देंगे तो आप उन सवालों का सही जवाब भी नहीं दे पाओगे जिसका जवाब आपको आता है |

- मन से डर हटाएँ :-
जब भी आप interview में जाएं तो अपने मन से डर हटा दें | इस बात को हमेशा अपने दिमाग में बैठा लें कि जिस सवाल का जवाब आपको पता होगा आप उसका जवाब ही दे पाएंगे और जिसका नहीं पता होगा आप चाह कर भी उसका जवाब नहीं सकोगे | आप कहीं ग़लत जवाब न दे दें इस डर से आप सही जवाब को भी भूल जाते हैं | इसलिए आप अपने मन का डर हटा दें |

- प्रैक्टिस करें :-
interview की तैयारी करने के लिए आप जितना हो सके प्रैक्टिस करें | आपकी प्रैक्टिस आपके इंटरव्यू में काफी साथ देगी | अपने भाई या बहिन के साथ मिलकर आप अपनी तैयारी कर सकते हैं | जिस भी जॉब की आप तैयारी कर रहे हैं उससे सम्बंधित सभी जानकारी को आप नोटबुक में लिख कर याद करें |

(Courtest : Naukri Gulf )
R
View Profile
3