शायद आप नहीं जानते होंगे कि सीमेंट को कैसे बनाया जाता है तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको सीमेंट बनाने की पूरी विधि बताते हैं।
यहां पर मैं आपको सीमेंट बनाने की विधि बताने वाली हूं:-
दोस्तों घर बनाने के लिए सीमेंट की जरूरत पड़ती है।यह तो जगजाहिर है कि आजकल भारत में सीमेंट उत्पादन की अनेक विशाल कंपनियां स्थापित हो चुकी हैं। प्रतिदिन भारी मात्रा में सीमेंट का निर्माण होता है। सीमेंट बनाने के लिए चुना पत्थर और मिट्टी के मिश्रण को भट्टी में उच्च तापमान पर जलाया जाता है। इसके बाद खंगर को जिप्सम के साथ मिलकर महीन पीसा जाता है। इसके बाद जो अंतिम उत्पाद प्राप्त होता है उसे साधारण पोर्टलैंड सीमेंट कहा जाता है। सीमेंट तैयार करने के लिए कैल्शियम की सिलीकेट और एलिमिनेट यौगिक का मिश्रण होता है। जो की कैल्शियम ऑक्साइड, सिलिका,अल्युमिनियम ऑक्साइड, और लौह ऑक्साइड से निर्मित होते हैं।
चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि यदि आप सीमेंट फैक्ट्री की शुरुआत करना चाहते हैं तो कैसे कर सकते हैं:-
वैसे तो सीमेंट फैक्ट्री लगाना थोड़ा मुश्किल काम है. क्योंकि सीमेंट फैक्ट्री को तैयार करने के लिए बहुत पैसों की जरूरत पड़ती है। सीमेंट फैक्ट्री खोलने के लिए आपके पास एक निश्चित बजट होना चाहिए। क्योंकि सीमेंट फैक्ट्री का बिजनेस करना बहुत बड़ा बिजनेस कहलाता है। दोस्तों सीमेंट फैक्ट्री खोलने में कई तरह के खनन पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सरकार के कई विभागों में जाकर अपनी फैक्ट्री के लिए परमिशन लेनी पड़ती है।
दोस्तों हमारे भारत देश में सीमेंट का कितना उत्पादन होता है तो मैं आपको बता दूं कि चीन के बाद भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक देश है। और इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि भारत की जीडीपी सीमेंट पर बहुत अधिक डिपेंड करती है। देश के 98 जिलों में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। हम कह सकते हैं कि सीमेंट के बिना कोई भी कंस्ट्रक्शन पूरा नहीं किया जा सकता है।




