Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Food & Cookingडार्क चॉकलेट कैसे बनाई जाती है ?
H

| Updated on January 13, 2024 | food-cooking

डार्क चॉकलेट कैसे बनाई जाती है ?

1 Answers
S

@sonamsingh1730 | Posted on January 12, 2024

चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है चाहे बच्चे हो या बूढ़े। ऐसे में यदि आप हर रोज खाने के लिए डार्क चॉकलेट बाजार से खरीदते हैं तो अब आप घर पर भी आसानी से डार्क चॉकलेट को बना सकते हैं। मन की कुछ ही चीजों से आप मुंह में घुलने वाला बेहतरीन स्वाद तैयार कर लेंगे। चलिए हम आपको डार्क चॉकलेट बनाने का बेहतरीन और सबसे आसान उपाय बताते हैं।

मैं आपको यहां पर बताने वाली हूं कि आखिर डार्क चॉकलेट कैसे बनाई जाती है-

डार्क चॉकलेट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

  • 1/4 कप कोको पाउडर
  • 1/4 कप पाउडर शुगर
  • 1/4 कप बटर
  • आवश्यकता अनुसार वेनीला एसेंस

डार्क चॉकलेट बनाने की सबसे आसान विधि:-

चलिए हम आपके घर पर कैसे डार्क चॉकलेट बना सकते हैं इसकी विधि बताते हैं। डार्क चॉकलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में कोको पाउडर और पाउडर शुगर को अच्छी तरह से चला ले। अब दोनों चीजों को एक साथ अच्छे से मिला ले। अब दूसरी तरफ गैस पर एक बर्तन में पानी रखकर गर्म करें। जब पानी में हल्का उबाल आ जाए तो उसके ऊपर ढक कर एक और गहरा बर्तन डालें।

और जब बर्तन अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें बिना नमक वाला बटर डालें, जब बटर अच्छी तरह से मिल जाए तो उसमें वह नीला एसेंस डालकर मिले गए कोको पाउडर और चॉकलेट पाउडर को डालकर 1 मिनट तक पकाएं, 1 मिनट बाद अब चॉकलेट को गैस से उतर कर चॉकलेट मोल्ड में डालकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें अब मोड को फ्रिज से निकाल कर इस तरह से आपका डार्क चॉकलेट घर में बनकर तैयार हो जाता है। आप घर पर डार्क चॉकलेट को कभी भी बना सकते हैं। आप डार्क चॉकलेट बनाकर अपने मेहमानों को भी खिला सकते हैं।

Letsdiskuss

0 Comments