अफीम की भाजी बहुत कम लोगो ने खाया होगा, यहाँ तक तो कुछ लोग पहली बार अफीम की भाजी का नाम सुने होंगे। चलिए हम आपको बताते है कि अफीम की भाजी की सब्जी की रेसिपी बनाने का सबसे आसान तरीका बताएंगे -
अफीम की भाजी बनाने की समाग्री -
- 300ग्राम अफीम की पत्ती
- टमाटर 1
- प्याज 1
- 1-3लहसुन की कालियाँ(छिलकर )
- जीरा 1चम्मच
- तेल 1-2चम्मच
- 1/2 कप हरी मटर
- 1/2चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1चम्मच धनिया पाउडर
- 1चम्मच चीनी
- 1चम्मच हल्दी
- नमक
अफीम की भाजी बनाने की रेसिपी -
सबसे पहले अफीम की पत्तियों क़ो साफ पानी से धो ले। उसके बाद गैस चूल्हे मे एक बर्तन चढ़ाकर उसमे पानी डालकर अफीम की पत्तियों क़ो डालकर उबाल ले, उसके बाद अफीम की पत्तियों क़ो पानी से अच्छे से छानकर निकाल ले। उसके बाद अफीम की पत्तियां ज़ब ठंडी हो जाएं तो मिक्सर के जार मे डालकर पत्तियों क़ो अच्छे से पीसकर पेस्ट बनाकर तैयार कर ले। उसके बाद टमाटर क़ो बारीक़ काट ले, प्याज क़ो भी बारीक़ काट ले। एक पैन क़ो गैस चूल्हे मे चढ़ाकर उसमे तेल डालकर एक चम्मच जीरा, लहसुन की कालियाँ डालकर फ्राई करे उसके बाद उसमे बारीक़ कटा हुआ प्याज डालकर फ्राई करे ज़ब प्याज फ्राई हो जाएं तो उसमे कटा हुआ टमाटर डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करे उसके बाद उसमे हरी मटर फ्राई करे फिर अफीम का पेस्ट डालकर 10-20 मिनट तक पकाये ज़ब अफीम का पेस्ट अच्छे से पक जाएं तो उसमे नामक, हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। उसके बाद उसमे हल्का सा लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर तथा एक चम्मच चीनी डालकर सभी समाग्री क़ो अच्छे से मिक्स कर ले, इस तरह से गरमा गर्म अफीम की भाजी बनकर तैयार हो जाती है। आप अफीम की भाजी रोटी या फिर चवाल के साथ खा सकते है, खाने मे अफीम की भाजी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।



