Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Sep 29, 2023science-and-technology

प्लास्टिक सर्जरी किस तरह से की जाती है?

3 Answers
6

S
@setukushwaha4049Feb 5, 2023

प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से शरीर के किसी भी हिस्से को सुधारा जा सकता है, जैसे कि जांघ की हड्डी के पास की त्वचा को हटा दिया जाता है और उस क्षेत्र पर लगाया जाता है जिसे इलाज या सुशोभित किया जा सकता है। इस विधि को ‘स्किन ग्राफ्टिंग'कहा जाता है।

 

आज के समय मे प्लास्टिक सर्जरी का उन्नत उपचार भी चलन में है, जिसमें किसी ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ती है और शरीर के उस हिस्से में इंजेक्शन के माध्यम से सिलिकॉन का इंजेक्शन लगाया जाता है। भले ही प्लास्टिक सर्जरी एक आसान प्रक्रिया की तरह लगती है, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी काफी महंगी होती है, सस्ती सर्जरी कराने से शरीर के किसी भी अंग को नुकसान पहुंच सकता है।

 

Letsdiskuss

 

आपको किसी अनुभवी डॉक्टर से प्लास्टिक सर्जरी को करवाने चाहिए ताकि बाद में किसी तरह मुश्किल न हो तो प्लास्टिक सर्जरी करवाते समय काफी देखभाल करने की जरूरत होती है। आपका शरीर इस प्रक्रिया से गुजरने के लिए तैयार होना चाहिए, क्योंकि प्लास्टिक सर्जरी के बाद शरीर में खून की गंभीर कमी आती है, साथ ही उस अंग को नुकसान भी हो सकता है,इसलिए प्लास्टिक सर्जरी को करवाने का निर्णय लेने से पहले शरीर की सही स्थिति होने के साथ एक बड़ा बजट और एक विश्वसनीय डॉक्टर का होना बहुत जरूरी होता है तभी आप प्लास्टिक सर्जरी किसी भी अंग जैसे -आंख, कान,नाक की सर्जरी करवा सकते है।

2
3
avatar
@poonampatel5896Sep 27, 2023

क्या आप जानते हैं प्लास्टिक सर्जरी किस तरह की जाती है नहीं जानते होंगे तो चलिए आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताती हूं कि प्लास्टिक सर्जरी किस तरह की जाती है प्लास्टिक सर्जरी का साधारण का अर्थ है बनाना या तैयार करना प्लास्टिक सर्जरी में शरीर के किसी भी अंग का टिशु लेकर दूसरे अंगों को ठीक करने में लगाया जाता है जिससे किसी भी महिलाओं या पुरुषों के शरीर को आकर्षक तथा बिल्कुल नया रूप प्रदान किया जा सकता है।

 

Letsdiskuss

 

प्लास्टिक सर्जरी के बाद शरीर में खून की गंभीर कमी आती है साथी उसे अंग को नुकसान हो सकता है इसलिए प्लास्टिक सर्जरी को करवाने का निर्णय लेने से पहले शरीर की सही स्थिति होने के साथ एक बड़ा बजट और एक विश्वसनीय डॉक्टर का होना बहुत जरूरी होता है। प्लास्टिक सर्जरी करने में काफी समय लगता है प्लास्टिक सर्जरी करने के बाद काफी देखभाल करना पड़ता है।

2
3
V
@vandnadahiya7717Sep 28, 2023

दोस्तों आपने कभी ना कभी किसी न किसी के मुंह से प्लास्टिक सर्जरी के बारे में तो जरूर ही सुना होगा तो चलिए आज इस पोस्ट में हम आपको प्लास्टिक सर्जरी के बारे में बताते हैं। पहले के समय में जब कोई दुर्घटनाग्रस्त या किसी घटना का शिकार होता था। और उसके अंग खराब हो जाते थे तब लोग प्लास्टिक सर्जरी करवाया करते थे, लेकिन आज की वर्तमान दुनिया में लोग अपने आप को सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे हैं,

 

Letsdiskuss

प्लास्टिक सर्जरी से शरीर के खराब हिस्से का सुधार किया जाता है। लोग जब भी प्लास्टिक सर्जरी करवाये तो उन्हें पता होना चाहिए।कि उनका शरीर प्लास्टिक सर्जरी के लिए तैयार है या नहीं। क्योंकि प्लास्टिक सर्जरी के बाद शरीर बहुत कमजोर हो जाता है, इसीलिए शरीर को उस समय ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है। आज के वर्तमान समय में आप बॉडी के किसी भी हिस्से की प्लास्टिक सर्जरी करवा सकते हैं और प्लास्टिक सर्जरी करवाने लाखों रुपए का खर्चा आता है।

1
3