Advertisement

Advertisement banner
Educationआसमान में एरोप्लेन बर्ड हिट होने पर कैसे...
A

| Updated on July 1, 2022 | education

आसमान में एरोप्लेन बर्ड हिट होने पर कैसे एरोप्लेन पर खतरा होता है?

1 Answers
A

@abhinavkumar4574 | Posted on June 30, 2022

Article image

हवाई जहाज की उड़ान में सबसे बड़ा खतरा मौसम और Bird hit का रहता है। आसमान में उड़ान भरते समय अगर किसी पक्षी से एरोप्लेन टकरा जाती है तो एरोप्लेन का बहुत नुकसान होता है और यात्रियों का जीवन भी संकट में पड़ जाता है।

कुछ दिनों पहले Bird hit के कारण एक एरोप्लेन आसमान में उड़ते समय खराब हो गया था जिसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

bird strike or Bird hit

Article image

हवा में या उड़ान भरते समय कोई एरोप्लेन किसी पक्षी से टकरा जाता है तो इस दुर्घटना को bird strike or Bird hit कहते हैं। यह टक्कर इतना खतरनाक होता है कि हवाई जहाज उड़ान भर सकने लायक नहीं रहता है। ‌ हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग करके यात्रियों की जान बचाता है। बता दें कि इस तरह की घटना पूरी दुनिया में हर दिन घटती है। bird strike or Bird hit के कारण कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।

हेलीकॉप्टर के लिए भी बर्ड स्ट्राइक एक बहुत बड़ा खतरा है। अगर उड़ान भरते समय कोई पक्षी हेलीकॉप्टर के पंखे में उलझ जाता है तो हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो सकता है और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग ना कराई गई तो हेलीकॉप्टर क्रैश हो सकता है।

जानकर आश्चर्य होगा दुनिया में हर रोज 34 हवाई जहाज पक्षियों से टकरा जाते हैं, जिस कारण से हवाई जहाज क्षतिग्रस्त हो जाता है। इस घटना के कारण हर साल हवाई जहाज संचालन करने वाली कंपनियों को हजारों करोड रुपए का नुकसान होता है। इस तरह के नुकसान की भरपाई करने के लिए विमान संचालन कंपनियां किरायों को कई गुना अधिक बढ़ा देती है। विमान के रखरखाव और उसके संचालन में अधिक खर्चा होने के कारण विमान का टिकट महंगा होता है।

0 Comments