नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको बताते हैं कि 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए। जैसा कि आप सभी जानते हैं बादाम खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन बादाम अधिक खाने से नुकसान भी होते हैं।बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। बादाम रोजाना खाने से हृदय स्वस्थ बेहतर बना रहता है,रक्तचाप कंट्रोल में रहता है और शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाएं रखने में मदद मिलती है।लेकिन बादाम की अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 30 से 50 ग्राम बादाम खाना पर्याप्त माना जाता है।इससे अधिक मात्रा में बादाम खाने से कैलोरी इनटेक ज्यादा हो जाएगा जिससे वजन बढ़ सकता है।
तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए।
एक डाइटिशियन के अनुसार रोजाना बादाम भिगोकर खाते है तो लगभग 30 से 50 ग्राम यानि कि लगभग 7 से 8 बादाम प्रतिदिन खाना चाहिए। बादाम एक बहुत ही पौष्टिक और ऊर्जावान ड्राई फ्रूट है। 50 ग्राम बादाम में लगभग 300 कैलोरीज होती है। इसमें 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट,12 ग्राम फैट और 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।अगर हम विटामिन और मिनरल्स की बात करें तो बादाम में विटामिन ई,विटामिन B6, थायमिन और राइबोफ्लेविन, नियासिन आदि पाए जाते है।
किडनी स्टोन :- बादाम में कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, हेल्दी फैट,फाइबर,विटामिन आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। लेकिन बादाम में ऑक्सालेट नामक एक योगिक भी पाया जाता है, जो किडनी स्टोन को बढ़ा सकता है, अधिक मात्रा में बादाम खाने से शरीर में ऑक्सालेट की मात्रा बढ़ जाती है। ऑक्सालेट किडनी में जमा होकर क्रिस्टल बनाता है जो पथरी का कारण बनता है।



.jpeg)



