S
Satindra Chauhan· 4 years ago
Exploring topics worth understanding

WHO के अनुसार सेहत के कितने प्रकार होते है?

2
3.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on03/07/26

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार स्वास्थ्य केवल बीमारियों की अनुपस्थिति नहीं है। WHO ने 1948 में स्वास्थ्य को परिभाषित करते हुए इसके मुख्य रूप से 3 प्रकार (आयाम) बताए हैं:

  1. शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health): इसका अर्थ है शरीर के सभी अंगों का सही ढंग से कार्य करना और शारीरिक रूप से फिट होना।
  2. मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health): यह व्यक्ति की भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक स्थिति को दर्शाता है। इसमें तनाव प्रबंधन और सोचने की क्षमता शामिल है।
  3. सामाजिक स्वास्थ्य (Social Health): इसका अर्थ है समाज में अन्य लोगों के साथ सामंजस्य बिठाना और अच्छे संबंध बनाए रखने की क्षमता।

आधुनिक समय में इसमें आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी एक महत्वपूर्ण आयाम के रूप में जोड़ा जाने लगा है। पूर्ण रूप से स्वस्थ वही है जो इन सभी पैमानों पर संतुलित हो।

Ramesh Kumar
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on12/15/21

डब्ल्यूएचओ के अनुसार स्वास्थ्य पांच प्रकार के होते हैं। मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य, बौद्धिक स्वास्थ्य, और आध्यात्मिक स्वास्थ्य। मानसिक स्वास्थ्य होता जो हमारे मन को स्वस्थ रखता है। शारीरिक स्वास्थ्य होता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम शारीरिक रूप से स्वस्थ है तो मानसिक रूप से भी स्वस्थ होंगे। डब्ल्यू एच ओ स्वास्थ्य के अनुसार केवल मानसिक रूप से स्वस्थ होना इसका मतलब यह नहीं है कि हम बीमारियों से दूर है। शारीरिक रूप से फिटनेस होना एकमात्र आधार नहीं है। मानसिक रूप से और भावनात्मक रूप से फिट होना स्वस्थ होना होता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on12/13/21

डब्ल्यूएचओ के अनुसार शहर के कई प्रकार है जैसे शारीरिक स्वास्थ्य बौद्धिक स्वास्थ्य आध्यात्मिक स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक स्वास्थ्य और भावनात्मक स्वास्थ्य भी शामिल है विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है हमें स्वास्थ्य की जानकारी होनी चाहिए शारीरिक फिटनेस स्वास्थ्य होने का एकमात्र आधार नहीं है मानसिक और भावनात्मक रूप से फिट होना ही स्वास्थ्य का मतलब होता हैArticle image

prity singh
Love to my self
View Profile

Prity singh from Navi mumbai😊🫶

1