A
Anushka · 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

JCB मशीन की कीमत कितनी है?

14
183

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on03/04/24

जैसा कि आप जानते हैं कि आज के समय में जेसीबी मशीन का बहुत अधिक महत्व है। क्योंकि किसी भी तरह के काम को करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाने लगा है। और जब खुदाई और किसी तरह के बड़े काम को करने की बात आती है तो जेसीबी मशीन को सबसे उपयोगी यंत्र के रूप में जाना जाता है। और कंस्ट्रक्शन साइट पर जेसीबी मशीन की मांग सबसे अधिक है। ऐसे में आपके मन में कभी ना कभी सवाल अवश्य आया होगा कि आखिर जेसीबी मशीन की कीमत कितनी होती होगी  तो चलिए हम आपको बताते हैं की जेसीबी मशीन की कीमत कितनी होती है।

 

JCB मशीन की कीमत :- सबसे पहले मैं आपको बता दूं की जेसीबी कंपनी लोगों की जरूरत के अनुसार ही उपकरणों का निर्माण करती है। और जिसकी कीमत को भी लोगों के बजट के अनुसार रखा गया है। यदि हमारे देश में जेसीबी मशीन की कीमत की बात की जाए तो हमारे यहां इस मशीन की कीमत 8 लाख से आरंभ होकर 50 लाख तक है। और यह कीमत जेसीबी मशीन के मॉडल के अनुसार कम ज्यादा होती है। जैसे कि यहां पर मैं आपको कुछ मशीनों के नाम बताने वाली हूं।

 

2DX BACKHOE LOADER की कीमत 14.67 लाख रूपए है। और JCB 170 की कीमत 10.10 लाख रूपये है। हमारे भारत देश में अभी तक साल 2022 में जेसीबी के चार प्लांट ही मौजूद हैं। जो कि पुणे,जयपुर, दिल्ली और बल्लभगढ़ में स्थित है। और वर्तमान समय में एक नए प्लांट को गुजरात के हलोल शहर में स्थापित किया जा रहा है। हालांकि हमारे भारत में लगभग जेसीबी के सभी उपकरणों का निर्माण किया जाता है।

 इस प्रकार मैंने आपको जानकारी दे दी है कि जेसीबी की कीमत कितनी है। और जेसीबी का निर्माण कहां-कहां होता है इसकी भी जानकारी दे दी है।

 

 

Letsdiskuss

A
View Profile
4