H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

1 यूनिट ब्लड में कितना हीमोग्लोबिन होता है ?

8
255

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/14/24

चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि एक यूनिट ब्लड में कितना हीमोग्लोबिन होता है:-

दोस्तों खून हमारे शरीर का परिवहन तंत्र बनाता है। खून हमारे शरीर के पूरे अंग में दौड़ता है। दोस्तों यदि मनुष्य के शरीर में खून ना हो तो इंसान ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन में आरबीसी और हीमोग्लोबिन की मात्रा कितनी होती है शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

 दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पुरुषों में हीमोग्लोबिन नार्मल रेंज 13.5 से 17.5 ग्राम DL होता है और महिलाओं में यह 12.0 से 15.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर होता है।

 

चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि हीमोग्लोबिन को तुरंत कैसे बढ़ाया जा सकता है:-

दोस्तों शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आर्गेन मीट, फूल गोभी, केला,पालक,बंद गोभी मसूर की दाल ,आलू,फॉलेट आदि चीजों का सेवन करके हीमोग्लोबिन को बढ़ाया जा सकता है।

 

यदि मनुष्य के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है तो उन्हें कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जैसे कि खून की कमी से एनीमिया होता है, सांस लेने में तकलीफ, थकान जैसी कई सारी समस्याएं देखने को मिलती हैं  और तो और प्रेगनेंसी और पीरियड्स की वजह से महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा खून की कमी होती है।

 

चलिए हम आपको बताते हैं की उम्र के हिसाब से मनुष्य के शरीर में कितना हीमोग्लोबिन रेंज होना चाहिए:-

दोस्तों मनुष्य के शरीर में खून की मात्रा शरीर के वजन के साथ प्रतिशत के बराबर होती है। दोस्तों नवजात शिशु के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर 14-24g /dL होना चाहिए, जीरो से दो सप्ताह के शिशुओं में 12-20 g /dL, 2 से 6 महीने के शिशुओं में 10/17g /dL, और एक से 6 साल के बीच के शिशुओं में  9.5 से 14g /dL होता है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

A
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on04/18/24

शायद आप नहीं जानते होंगे कि एक यूनिट ब्लड में कितना हीमोग्लोबिन होता है। तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि एक यूनिट में कितना खून होता है और इसके बाद बताएंगे कि एक यूनिट खून में कितना हीमोग्लोबिन होता है।

 मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि एक यूनिट ब्लड में 250 ML ब्लड होता है। चलिए अब आपको बताती हूं कि एक यूनिट ब्लड में हीमोग्लोबिन कितना होता है। दोस्तों मायो क्लीनिक के मुताबिक महिला और पुरुषों में आरबीसी और हीमोग्लोबिन की मात्रा सब में अलग-अलग होती है। सामान्य तौर पर पुरुषों में हीमोग्लोबिन का नार्मल रेंज 13.5 से 17.5 ग्राम प्रति  DL होता है। और महिलाओं में 12.0 से 15.5 प्रति ग्राम डेसीलीटर होता है।

 

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि हीमोग्लोबिन कम होने के क्या लक्षण है:-

दोस्तों यदि किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन कम होता है तो यह उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है तो कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं जो कि यहां पर हम आपको बताने वाले हैं।

हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर व्यक्ति को चक्कर आना, कमजोरी,थकान,घबराहट, सर में दर्द, चिड़चिड़ापन, सांस फूलने की समस्या, हाथ पैरों का ठंडा होना कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यदि आपके शरीर में भी हीमोग्लोबिन की मात्रा कम है तो चलिए हम आपको इसे बढ़ाने का उपाय बताते हैं।

 

हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाए चलिए जानते हैं:-

दोस्तों हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जैसे की अपनी डाइट में सबूत अंडे,चिकन लिवन, हरी सब्जियां जैसे कि पालक,चुकंदर , और ताजे फल जैसे कि सेब,अनार,तरबूज आदि चीजों को शामिल करें।और रोजाना एक्सरसाइज करें क्योंकि एक्सरसाइज करने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और हीमोग्लोबिन उसे पूरा करता है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

A
View Profile
2