Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

रमजान के महीने में कैसे डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है?

0
620

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/12/26

Ramzan में dehydration avoid करने के लिए sehri और iftar के बीच अच्छा water intake बहुत जरूरी होता है। लोग अक्सर एक साथ बहुत ज्यादा oily food खा लेते हैं लेकिन fruits, curd, coconut water और simple पानी ज्यादा useful रहते हैं। Excess tea-coffee dehydration बढ़ा सकती है। Sehri skip नहीं करनी चाहिए क्योंकि वही पूरे दिन energy और hydration maintain करने में मदद करती है। बहुत ज्यादा heat exposure avoid करना भी अच्छा रहता है। Honestly, proper sleep और balanced खाने का routine fasting को काफी easier बना देता है।

D
Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

0
Replying to the question above
Updated on05/21/26

मुस्लिम समुदाय के लोगों का पवित्र महीना रमजान होता है. तेज गर्मी और रमजान इन दोनों को बैलेंस क्र पाना थोड़ा मुश्किल है. इस दौरान रोजेदार न तो दिन में कुछ खाते हैं और न ही पीते हैं. इस तेज गर्मी में पूरा दिन पानी न पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. रमजान के महीने में रोजा रखने वाले लोग शाम के समय में इफ्तार करते हैं जिसमें खान-पान का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है. जब आप दिनभर पानी भी नहीं पीते और शाम के समय में गैरजरूरी या तली-भुनी चीजें खा लेते हैं तो आपके लिए हानिकारक हो सकता है.

सहरी के समय पर आटे की रोटियां, ज्यादा से ज्यादा रसीले फल जैसे तरबूज, खरबूज, आम, संतरा और अंडा जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल करें. कुछ लोग सहरी के समय कबाब, बिरियानी और फास्ट फूड जैसी चीजों का भी सेवन करते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इस दौरान आप सिर्फ अपनी स्वाद का ख्याल न रखें, बल्कि उन चीजों का सेवन करें जो आपके लिए फायदेमंद हो. जो पूरा दिन आपको चुस्त-दुरुस्त रख सकें.

रोजे में इफ्तार के दौरान ड्रायफ्रूट को अपने आहार में जरूर शमिल करें. ज्यादा से ज्यादा खजूर खाएं, यह आयरन से भरपूर होता है जो आपको पूरा दिन ऊर्जा देता है. इस दौरान आप नींबू पानी, नारियल पानी और जूस जैसे तरल पदार्थों का सेवन जरूर करें. सोडा और कॉफी जैसी चीजों के सेवन से बचें और तले हुए खाने से भी दूर रहें|

S
View Profile
1