Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
M
Aug 29, 2023others

ऑनलाइन शॉपिंग की ठगी से कैसे बचा जाए?

3 Answers
3

S
@spardharani3870Jul 4, 2018

कभी भी किसी लिंक या पॉप अप्स के जरिए किसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर न जाएं, चाहें ऑफर्स कुछ भी आैर कैसे भी क्यों न हों। हमेशा एड्रेस बार पर वेबसाइट की एड्रेस को टाइप करें। कई लुभावने ऑफर धोखेबाजों के होते हैं, जो नकली साइट बना लेते हैं।


असली वेबसाइट की जांच के लिए ब्राउजर विंडो पर क्लोज्ड लॉक की तस्वीर देखें। उस आयकन पर क्लिक करें आैर सुनिश्चित करें कि सिक्योरिटी सर्टिफिकेट वहां हो। किसी भी नकली साइट पर अपनी जानकारी देने से बचें।

यह भी सुनिश्चित करें कि आपकी व्यक्तिगत जानकारियां पैसे के लिए किसी आैर से बांटी न जा रही हों। इसके लिए वेबसाइट की प्राइवेसी पॉलिसी की जांच करें कि विक्रेता आपकी जानकारियों का क्या करता है।

आपके पास कई मेल्स ऐसे आएंगे, जिसमें लिखा होता है कि आपने फलां वेबसाइट से शॉपिंग की है। आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी अकाउंट की जांच करने के लिए कहा जाएगा या गलतियों को सुधारने के लिए। ऐसा कुछ भी करने से पहले विक्रेता को फोन या मेल करके संपर्क करें।

यदि आपने खरीदारी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए की है तो सुनिश्चित करें कि आप ‘’वेरिफाइड बाय वीजा”” अौर या ‘’मास्टर सिक्योर्ड कोड प्रोग्राम”” के जरिए साइन- अप करें। तभी प्रत्येक खरीदारी आपके द्वारा सही तौर पर होगी।

अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर एंटीवायरस, एंटी स्पाईवेयर या एंटी ट्रोजन प्रोग्राम इंस्टॉल करके रखें ताकि आपका लैपटॉप या कंप्यूटर नियमित तौर पर अपडेट होता रहे।

Article image

0
1
M
@meenakushwaha8364Aug 18, 2023

ऑनलाइन शॉपिंग की ठगी से बचने के लिए आप जो भी प्रोडक्ट या फिर कपड़े ऑनलाइन देखते है उसमे प्राइस दी रहती है उसी प्राइस के कपड़े बाजार मे मिल रहे है तो आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है यदि ऑनलाइन मे ज्यादा प्राइस के कपड़े मिल रहे है तो आप समझ जाये की आपको ठगा जा रहा है ऐसे मे आप बाजार से कपड़े खरीदे ऑनलाइन शॉपिंग ठगी से खुद क़ो बचाये।Letsdiskuss

और पढ़े- सरकारी शॉपिंग वेबसाइट कौन सी है? क्या इससे खरीदारी कर सकते हैं?

0
1
avatar
@krishnapatel8792Aug 29, 2023

वर्तमान समय में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज जितना अधिक बढ़ गया है कि लोग घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं क्योंकि इससे समय की बचत होती है लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग करने के कई सारे नुकसान भी हैं आपको कई चीजों का ऑफर देकर ठगी भीगी जा सकती है ऐसे में आप कैसे बच सकते हैं चलिए हम आपको इसके लिए कुछ उपाय बताते हैं जब भी आप ऑनलाइन से कुछ प्रोडक्ट खरीदते हैं तो सबसे पहले उसका प्राइस चेक कर ले क्योंकि उसमें प्राइस दी हुई होती है जब भी सामान ले तो उसका प्राइस पहले बाजार में पता कर ले इसके बाद आप उसे प्रोडक्ट का प्राइस अपने फोन पर चेक करें यदि आपको प्राइस सही लगता है तो आप सामान खरीद सकते हैं नहीं तो आप समझ जाइए कि आपके साथ ठगी हो रही है।

Article image

0
React