चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि आप मैथ में टॉपर कैसे बन सकते हैं। अगर बात की जाए तो ज्यादातर विषय सरल होते हैं। लेकिन जब बात मैंथ और इंग्लिश की होती है तो इससे टफ कोई भी सब्जेक्ट नहीं लगता है। लेकिन आप घबराइए नहीं अगर आप मैथ में रुचि रखते हैं तो आप मैथ में भी टॉप कर सकते हैं। चलिए मैं आपको बताती हूं कि आप मैथ में टॉप कैसे कर सकते हैं।
मैथ में टॉप करने के तरीके-
- सबसे पहले आप उन सवालों को हल कीजिए जो सवाल आपको सरल लगते हैं। ऐसे सवालों को हल कीजिए जिनको हल करने से आपको मजा आता हो। उन सवालों को छोड़ दीजिए जो आपके दिमाग में चढ़ते ही नहीं है। क्योंकि अगर आपके जो सवाल दिमाग में नहीं चढ़ते उनमें आप घुसे रहते हैं तो आपका टाइम भी बर्बाद हो जाता है और अप अपना सवाल भी सॉल्व नहीं कर पाते हैं।
- आप मैथ में जितने भी फार्मूले या सूत्र हैं उनको अच्छी तरह से अपने दिमाग में सेट कर लीजिए, क्योंकि मैथ में ज्यादातर सूत्र ही काम आते हैं।अगर आपको सूत्र याद है तो आप मैथ के सवालों को आसानी से हल कर सकते हैं।
- आप सवालों को रटिये नहीं बल्कि सवालों को समझिए। इसके अतिरिक्त आपको मैथ सब्जेक्ट में रुचि रखनी होगी तभी आप मैथ में टॉप कर सकते हैं। अगर आपको मैथ सब्जेक्ट में रुचि नहीं है और आप मैथ्स सब्जेक्ट को बहुत कम पढ़ते हैं तो आप टॉप नहीं कर सकते हैं। इसलिए आपको मैथ सब्जेक्ट में रुचि रखना सबसे ज्यादा जरूरी है और आप सबसे ज्यादा मैथ के सवालों को लगाइए इससे आप मैथ में टॉप कर सकते हैं।
- अगर आप मैथ में टॉप करना चाहते हैं तो आपको गुणा, भाग,जोड़,घटाना करना वर्ग, स्क्वायर,निकालना इत्यादि अच्छी तरह से आना चाहिए।

Answered By Kiran Kushwaha
Modern India Explorer

