J
Jonny Smith· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

12
166

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/18/24

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आधार कार्ड सभी जरूरी दस्तावेजों में से एक है। और अब वर्तमान समय में इसका प्रयोग डीमैट खाता या बैंक खाता खोलना जैसे कई दिन प्रतिदिन कार्यों के लिए किया जाता है। मैं आपको बता दूं कि आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक सहित महत्वपूर्ण पहचान जानकारी होती है। आधार कार्ड नामांकन केदो से प्राप्त किया जा सकता है और ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकते हैं और यदि आप आधार कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप आधार कार्ड तैयार होने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां पर मैं आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताने वाली हूं:-

मैं आपको बता दूं कि आप अपना आधार कार्ड अपने आधार नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक आधार वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आधार नंबर विकल्प चुने।
  • ओटीपी भेजें पर क्लिक करें आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  • इसके बाद मास्क किया गया आधार कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प चुने।
  • मैं आपको बता दूं कि दूसरा ओटीपी प्राप्त करने के बाद आपको वेरीफाई करें और डाउनलोड करें पर क्लिक करना होगा।
  • आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो गया है और डाउनलोड किया गया आधार कार्ड आपका डिवाइस पर डाउनलोड फोल्डर में होगा। इस प्रकार आधार कार्ड डाउनलोड करना बहुत ही आसान होता है आप अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल फोन की सहायता से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • और यदि जिन लोगों से मोबाइल फोन पर आधार कार्ड डाउनलोड करते नहीं बनता है वह अपने नजदीकी ऑनलाइन सेंटर पर जाकर आधार कार्ड डाउनलोड करवा सकते हैं और अपना आधार कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Letsdiskuss

A
View Profile
6