Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyहाथो के नाखूनों को कैसे आकर्षित बनाये?
M

| Updated on September 26, 2022 | health-beauty

हाथो के नाखूनों को कैसे आकर्षित बनाये?

3 Answers

@hinakhana2310 | Posted on January 22, 2019

हाथो के नाखून अगर लम्बे और साफ़ हो तो इससे हाथो का आकर्षण और बढ़ जाता हैं, लेकिन कुछ लड़कियों को हमेशा शिकायत रहती हैं की हाथो को कैसे मज़बूत और आकर्षित बनाया जाएँ| लेकिन आपको बता दे की हाथ के नाखूनों का कमज़ोर होना ना केवल बाहरी गंदगी के कारण होता हैं बल्कि, ठीक प्रकार से सही पौष्टिक आहार ना लेना भी एक बहुत बड़ा कारण हैं, इसलिए सही समय पर सही आहार लेना बहुत जरुरी हैं| साथ ही नाख़ूने के कमज़ोर होने की ख़ास वजह यह भी मानी जाती हैं जब आप सही तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं जैसे बेकार कंपनियों की नेल पोलिश आदि जिसमें कई प्रकार के खराब रसायन मिले होते हैं|

Article image (courtesy-pintrest)

हाथो के नाखूनों को आकर्षित बनाने के आसान तरीके

- हल्का गरम पानी करके उसमें हैंडवाश या दो बूँद शैम्पू और एक चमच्च नींबू का रस मिला कर आधा घंटा हाथ डुबोये रखे, और फिर हल्के सादे पानी से धो ले|

- हमेशा दिन के आहार में केल्सियम की मात्रा भरपूर ले|

- रात को सोने से पहले हफ्ते में कम से कम तीन दिन नारियल तेल से नाखूनों में मसाज करें|

- जैतून के तेल में दो से चार बूँद नींबू का रस मिलाएं और हफ्ते में दो दिन नाखूनों पर लगाएं|

- अगर आपको अपने पीले नाखूनों को चमकदार बनाना हैं तो सादे पानी में दो चमच्च नींबू का रस मिला कर 5 से 10 मिनट तक हाथ डूबा कर रखें, इस आसान विधि से नाखूनों का पीलापन दूर होता हैं|


0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on September 23, 2022

यदि हाथ के नाखून लंबे होते हैं तो देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने हाथों के नाखून को आकर्षित कैसे बना सकते हैं।

हाथों के नाखून को आकर्षित बनाने के लिए दो चम्मच संतरे का जूस लेना है और इसमें एक चम्मच अंडे का सफेद भाग मिक्स कर लेना है इस मिश्रण को अपने नाखून में 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ देना है इसके बाद साफ पानी से नाखून को धो लेना है ऐसा करने से आपके नाखून और भी चमकदार बन जाएंगे। और लंबे भी हो जाएंगे।Article image

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on September 24, 2022

नेल्स को आकर्षित बनाने के लिए हर लड़की अनेक प्रकार के नेल पॉलिश का उपयोग करती है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के द्वारा आपके नेल्स को आकर्षित करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे- आप चाहे तो आप रोजाना अपने नेल्स को अच्छा रखने के लिए नारियल तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। अक्सर लड़कियां अपने नेल्स को बढ़ाने के लिए अनेक प्रकार के उपाय करती हैं। क्योंकि, बड़े नेलस बहुत ही खूबसूरत दिखते हैं और उनमें हम कोई भी डिजाइन नेल पॉलिश की हेल्प से बना सकते हैं जिससे वह बहुत ही खूबसूरत दिखाई देने लगते हैं। आज के युग में तो नेल्स बाजारों में भी मेले लगे हैं।Article image

0 Comments