कैसे मिलता है सैनिक सकूल में एडमिशन ?

H

| Updated on April 9, 2024 | Education

कैसे मिलता है सैनिक सकूल में एडमिशन ?

2 Answers
188 views
logo

@kirankushwaha3551 | Posted on April 6, 2024

दोस्तों आप सभी जानते ही हैं कि जो भी छात्र आर्मी ऑफिसर, भारतीय सेना, नौसेना, और वायु सेना के ऑफिसर बनना चाहते हैं या सिविल लाइन में जाना चाहते हैं उनका सैनिक स्कूल में एडमिशन लेना जरुरी होता हैं। पर क्या आपको पता है कि सैनिक स्कूल में एडमिशन कैसे ले सकते हैं।अगर नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप सैनिक स्कूल में एडमिशन कैसे ले सकते हैं।

 सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को दो बार मौका मिलता है। पहला मौका छठवीं कक्षा मे और दूसरा मौका नौवीं कक्षा मे मिलता है।

 मतलब कि आप छठवीं कक्षा मे सैनिक स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं अगर आपने छठवीं कक्षा मे  सैनिक स्कूल में एडमिशन नहीं लिया है तो आप नौवीं कक्षा मे भी सैनिक स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं।

 लेकिन मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले एक एग्जाम पास करना होता है और उस एग्जाम का नाम है AISSEE एंट्रेंस एग्जाम इस एग्जाम को देने से पहले आपको AISSEE एंट्रेंस एग्जाम का फॉर्म भरना पड़ता है आप इस फॉर्म को किसी भी ऑनलाइन से भर सकते हैं। अगर आप इस फॉर्म को कक्षा 6 के एडमिशन के लिए भरना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए -

  1.  बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच होने चाहिए।
  2.  बच्चा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पांचवी पास होना चाहिए।
  3.  वह भारत का नागरिक होना चाहिए।

 वहीं अगर आप कक्षा 9 में एडमिशन के लिए फॉर्म भर रहे हैं तो इसके लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए-

  1.  बच्चों की उम्र 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए।
  2.  बच्चा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए।
  3.  वह भारत का नागरिक होना चाहिए।

 मैं आपकी जानकारी के लिए बता दू कि इस एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन पूछे जाते हैं।Loading image...

0 Comments
A

@anjalipatel3903 | Posted on April 9, 2024

सभी माता-पिता की ख्वाहिश यही होती है कि उनके बच्चे सबसे अच्छे स्कूल में पढ़ने के लिए जाएं।ताकि आगे चलकर उनके बच्चे नाम रोशन कर सके। सभी लोगों की हैसियत नहीं होती है कि वह अपने बच्चों को लाखों करोड़ों रुपए की फीस देकर दुनिया की टॉप स्कूल में पढ़ सके। ऐसे में गरीबों की मदद करने के लिए हमारे भारत देश में सरकार ने हर सुविधा मौजूद की है। ऐसे में पेरेंट्स के पास एक ऑप्शन होता है जहां अगर वह अपने बच्चों का एडमिशन करा दे तो उनके बच्चों को भी उन टॉप स्कूल जैसी सुविधाएं और अच्छी शिक्षा मिलेगी जो उन हाई स्कूलों में मिलती है जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं सैनिक स्कूल के बारे में। क्योंकि हमारे भारत देश में सैनिक स्कूलों में इस तरह की शिक्षा अनुशासन और ट्रेनिंग दी जाती है। कि वहां से पढ़ कर निकालने वाला बच्चा जीवन में कुछ ना कुछ अच्छा काम जरूर करता है।

 

चलिए जानते हैं कि कैसे मिलता है सैनिक स्कूल में एडमिशन:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सैनिक स्कूल में एडमिशन क्लास छठवीं और क्लास नौवीं में होता है। इसके अलावा बच्चों की उम्र 10 साल से 12 साल के बीच की होनी चाहिए। और यदि आप अपने बच्चों का एडमिशन कक्षा 9 में  करवाते हैं तो आपके बच्चे की उम्र 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए। और सैनिक स्कूल में एडमिशन कराने के लिए हर साल एक फॉर्म निकलता है। जिसे भरने के बाद आपके बच्चे को एक एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। यदि आपका बच्चा एंट्रेंस एग्जाम पास कर लेता है तो आपके बच्चे का एडमिशन सैनिक स्कूल में हो जाएगा।

 

आई अब हम आपको बताते हैं कि कब निकलता है सैनिक स्कूल का फॉर्म :-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि साल 2023 में सैनिक स्कूल के फॉर्म 11दिसंबर से भरे गए थे। अब फिर से 2024 में 11 दिसंबर से ही सैनिक स्कूल के ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भी सैनिक स्कूल में पढ़ने के लिए जाए तो आप भी ऑनलाइन मैं जाकर अपने बच्चों का एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं।

 

Loading image...

 

 

 

 

0 Comments