अनिद्रा रोग से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है ?
वर्तमान समय में ज्यादातर लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। अनिद्रा का मुख्य कारण है खराब जीवनशैली , नींद ना आने की समस्या को आयुर्वेद में अनिद्रा की समस्या बताया गया है।
यदि आप अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको तनाव मुक्त रहना होगा, क्योंकि तनाव की वजह से ही अनिद्रा की समस्या होती है।
इसके अलावा आपको बिना मतलब से रात में नहीं जागना चाहिए, और 8 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए इससे अनिद्रा की समस्या नहीं रहती है।
इसके अलावा स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए इससे हमारे शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलते रहते हैं। और अनिद्रा की समस्या नहीं होती है।
यदि आप भी अनिद्रा रोग का शिकार हो चुके है, आपको रात मे नीद नहीं आती है तो अनिद्रा रोग से छुटकारा पाने के लिए रात के समय 3 ग्राम ताजा पुदीने के पत्ते या 1.5 ग्राम पुदीने के सूखे पाउडर को लेकर 1 कप पानी में 15-20 मिनट के लिए उबाल ले, फिर पुदीने का पानी छानकर पीने से धीरे-धीरे अनिद्रा रोग की शिकायत दूर हो जाएगी।
अनिद्रा रोग की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले प्राणायाम, व्यायाम, योग आदि करने से आपको अच्छी नींद आएगी।

दोस्तों आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पूरा दिन काम करके बहुत थक जाते हैं। ऐसे में उन्हें एक अच्छी नींद की जरूरत होती है जिससे वह खुद को तरोताजा महसूस करें और अपने काम के लिए फिर से तैयार हो सके। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि अनिद्रा रोग से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है अनिद्रा से छुटकारा दिलाने के लिए कीवी का प्रयोग किया जा सकता है कीवी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।कीवी नींद को बढ़ावा देने वाले फलों में गिना चाहता है। कीवी का सेवन अनिद्रा से आराम दिलाता है।

- अनिद्रा की परेशानी को दूर करने के लिए व्यक्ति को रोजाना रात में सोते वक्त एक गिलास हल्दी वाला गर्म दूध का सेवन करना चाहिए जिससे नींद अच्छी आती है। एक अच्छी नींद पाने के लिए व्यक्ति को रोजाना सोने से पहले आधे घंटे एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।
- अनिद्रा की परेशानी को दूर करने के लिए रोजाना आप केले का भी सेवन कर सकते हैं।
- अनिद्रा की शिकायत को दूर करने के लिए आप दूध के साथ के केसर को भी मिलाकर पी सकते हैं जिससे नींद अच्छी आती है।

अनिद्रा रोग से छुटकारा पाने के लिए केसर भी बहुत उपयोगी है केसर मे कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो अनिद्रा के इलाज में काफ़ी मददगार हैं। रात मे सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी केसर मिलाकर पीने से अच्छी नींद आएगी और सुबह उठते ही आप ताज़ा महसूस करेंगे। इसके अलावा केसर का सेवन करने से त्वचा और मस्तिष्क के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। दूध और केसर का सेवन
शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।






