मुंह में छाले होना वैसे तो कोई गंभीर समस्या नहीं मानी जाती है। यदि किसी व्यक्ति के मुंह में छाले पड़ जाते हैं तो आमतौर पर एक हफ्ते के भीतर ठीक हो जाते हैं। और यदि यह लंबे समय के बाद भी ठीक नहीं हो रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा समय तक मुंह छालों का बने रहना गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। लेकिन हां छालों को आप नेचुरली तरीके से ठीक कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप मुंह के छालों को नैचुरली तरीके से कैसे ठीक कर सकते हैं।
यहां पर हम आपके मुंह के छाले ठीक करने के लिए कुछ नेचुरली तरीके बताने जा रहे हैं :-
तुलसी के पत्ते हो सकते हैं फायदेमंद:-
यह बात तो आप सभी जानते हैं कि तुलसी के पत्ते अपने चिकित्सीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। तुलसी में एंटी इन्फ्लेमेटरी,एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। यदि आपके मुंह में छाले पड़ गए हैं तो आप तुलसी के दो से तीन पत्ते चबा सकते हैं। क्योंकि तुलसी के पत्तों को चबाने से ठंडक महसूस होती है। यदि आप लगातार तीन-चार दिन तुलसी के पत्तों को चबाते हैं तो छाले जल्द ठीक हो जाएंगे।
नारियल का तेल फायदेमंद होता है छालों के लिए:-
मैं आपको बता दूं कि नारियल के तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण जीभ के छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए नारियल के तेल को भीगी हुई से लगाए छाले वाले स्थान पर। और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दे। और फिर 10 मिनट के बाद अपना मुंह पानी से धो ले।
इस प्रकार मैंने यहां पर आपको छाले ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएं हैं जिनको अपना कर आप आसानी से छालों को ठीक कर सकते हैं।



