सामग्री -एक बड़ा गिलास पोहा/ चिवडा, एक छोटी कटोरी मटर, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, नमक,थोड़ी-सी चीनी, हल्दी, थोड़ी सी सरसों, थोड़े से किसमिस, थोड़े से काजू , मूंगफली, करी पत्ता,हरी धनिया पत्ती,एक चम्मच नीबू का रस, जीरा, लहसुन आदि!
बनाने की विधि - सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करें ले ! फिर उसमें जीरा, लहसुन, हरी मिर्च, मटर और राई डालें! फिर पोहे या चिवड़ा को धोकर छन्नी में छान ले जब मसाले भून जाए तो इसके बाद उसमे पोहा या चिवड़ा डाले इसके बाद उसे अच्छे से पकाये फिर उसमे काजू, मूगफली,करी पत्ता, सभी को डाले हरी धनिया पत्ती और थोड़ी चीनी डाल दें और गरम-गरम परोसे!
यह भी पढ़े - कमल ककड़ी की सब्जी बनाने की रेसिपी क्या है?





