J
Jonny Smith· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

बच्चे का आधार कार्ड कैसे बनवाएं?

16
199

Join this conversation

Sort By

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में आधार कार्ड भारतीय निवासियों के लिए पहचान और पते का सबसे महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र बन चुका है। इसके द्वारा न सिर्फ आपकी जानकारी प्राप्त होती है बल्कि आपका बायोमैट्रिक डाटा भी होता है। आधार कार्ड जारी करने वाले प्राधिकरण, UIDAI ने भारत में रहने वाले सभी निवासियों का आधार कार्ड बनाने का प्रावधान किया है चाहे उनकी उम्र कितनी भी क्यों ना हो। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मामले में बच्चों के लिए बाल आधार कार्ड जारी किया गया है जो नीले रंग का होता है। इसके अलावा 5 वर्ष से 15 वर्ष के बीच नाबालिकों के लिए वयस्कों के समान आधार कार्ड बनाया जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनवा सकते हैं।

यहां पर हम आपको बताने वाले हैं कि बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनवाएं:-

आधार कार्ड के लिए 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया वयस्कों की तुलना में थोड़ी अलग है 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड कैसे अप्लाई करें चलिए जानते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा आप ऑनलाइन ही पास के नामांकन केंद्र का पता लगा सकते हैं।
  • इसके बाद आधार नामांकन फॉर्म भर और उसमें अपने आधार नंबर की जानकारी दें।
  • यदि आपके बच्चे की उम्र 5 साल से कम है तो माता-पिता में से किसी एक को अपने आधार की जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद आपके बच्चे की तस्वीर ली जाएगी।
  • बाद में पता और अन्य बायोमैट्रिक डाटा माता-पिता के आधार से लिया जाएगा।
  • बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र की एक कॉपी जमा करनी होगी।
  • आधार कार्यकारी एनरोलमेंट स्लिप आपको दे देंगे।
  • आधार कार्ड का स्टेटस जानने के लिए एनरोलमेंट नंबर का उपयोग किया जाता है।

इस प्रकार आपके बच्चे का आधार कार्ड बन सकता है।

Letsdiskuss

Answered by
S
View Profile
Answered on01/18/24
8

आधार कार्डआज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। यह हर किसी के बहुत जरूरी है चाहे वह बच्चा हो, युवा हो या फिर बुजुर्ग।

आआधार कार्ड की जरूरत हर सरकारी जगहो पर जरूरी होता है चाहे वह सब्सिडी का लाभ लेना हो, लोन लेना हो, बैंक एकाउंट खोलना हो, किसी परीक्षा का फॉर्म भरना हो या बच्चे का स्कूल मे एडमिशन करना हो।

आज इस लेख के जरिये हम बच्चे का आधार कार्ड आसानी से कैसे बनवाया जा सकता है इसकी जानकारी देंगे -

बच्चे का आधार कार्ड बनवाना भी आसान है इसक इसक लिए हमे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता पिता का आधार कार्ड, टेलीफोन या बिजली का बिल, बच्चे की पास पोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।

घर बैठे कैसे आधार कार्ड के अप्लाई करे -

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइड पर जा कर आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसक बाद एक फॉर्म ओपन होगा।
  • इस फॉर्म में बच्चे का नाम, माता पिता का नाम, पता, माता पिता का आधार कार्ड नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसक बाद एनरोलमेंट फॉर्म भी भरना होगा।
  • एरोलमेंट फॉर्म के जरिये हम शहर / जिला , राज्य आदि की जानकारी देंगे।
  • इसके बाद हमारा अपॉइनमेंट बुक करना है तो उसके बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आधार कार्ड राजिस्ट्रेशन के लिए शेड्यूल बुक करना होगा।
  • हम अपने आस पास के एनरोलमेंट सेंटर को बुक कर सकते है।
  • तय तारीख पर हमे एनरोलमेंट सेंटर ऊपर दिये गए सारे दस्तावेजो को ले जाना होगा और साथ ही रेफरेंस नंबर भी।
  • एनरोलमेंट सेंटर हमारे सारे दस्तावेजो को जाँच कर बायोमेट्रिक जानकारी ले कर बच्चे के आधार कार्ड को प्रोसेस कर देगा।
  • बच्चे का फोटोग्राफ और फिंगरप्रिंट भी लिए जाते है यदि बच्चा 5 साल से बड़ा हो तो यदि वह 5 साल से छोटा है तो उसका केवल फोटो ही लिया जायेगा।
  • इसके बाद एनरोल सेंटर से हमे अकनॉलेजमेंट नंबर दिया जाता हैं जिसके द्वारा हम अपने बच्चे के आधार कार्ड का स्टेट्स देख सकते है।
  • आधार कार्ड के बनते ही रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक मेसेज आयेगा के आधार कार्ड बन चूका है।

Article image

Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on01/19/24
6