गर्मियों में घर पर झटपट आइसक्रीम कैसे बनाएं? - letsdiskuss

गर्मियों में घर पर झटपट आइसक्रीम कैसे बन...

K

| Updated on May 23, 2024 | Food-Cooking

गर्मियों में घर पर झटपट आइसक्रीम कैसे बनाएं?

3 Answers
1,092 views
P

@poojamishra3572 | Posted on June 2, 2019

गर्मियों में आइस क्रीम खाना किसको पसंद नहीं है, आइस क्रीम स्वाद के साथ - साथ ठंडक भी देता है, और घर की बनी आइस क्रीम के अगर आइस क्रीम घर पर बनी हो तो बात ही अलग है | अक्सर देखा जाता है जो बच्चे पीजी में या अकेले रहते है वो घर की चीज़ों में बहुत मिस करते है ऐसे में आज हम आपको घर पर बनी आइस क्रीम की के बारें में बताएँगे |

 

 

 
सामग्री -
 
- 1/2 लीटर - फुलक्रीम दूध
- 5 - पके केले
- 2 टेबलस्पून - चीनी
- 1/2 टीस्पून - वनीला एसेंस
- 3 टेबलस्पून -स्ट्रॉबेरी सिरप
- आइसक्रीम जमाने के लिए बर्तन
-प्लास्टिक फूड रैप
 
Loading image...
 
विधि -
 
-झटपट आइस क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप पके हुए केलों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और केले, दूध, वनीला एसेंस, शक्कर, स्ट्रॉबेरी सिरप डालकर बढ़िया स्मूद पीस लें |
 
-उसके बाद चेक करें आपके मिश्रण में गाठ तो नहीं है |
 
-आइसक्रीम वाले बर्तन में प्लास्टिक फूड रैप अंदर की ओर लगा लें. ऐसा करने से आइसक्रीम जमने के बाद बर्तन से आसानी से निकल जाएगी |
 
-उसके बाद आप एक बर्तन के ऊपरी हिस्से को भी प्लास्टिक रैप से अच्छी तरह ढक लें |
 
-ऐसा करने से आइसक्रीम पर कभी भी बर्फ नहीं जमेगी |
 
-उसके बाद आप आइसक्रीम वाले बर्तन को 5-6 घंटे तक फ्रिजर में रखे दें |
 
-तय समय बाद बर्तन को फ्रिजर से निकालें और रैप हटाकर प्लेट आइसक्रीम रखकर 15 मिनट के लिए खुला छोड़ दें |
 
-ऐसा करने से आइसक्रीम को काटने या स्कूप से निकालने में आसानी होगी |
 
-अगर आप वनीला आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी सिरप न डालें |
 
-वहीं अगर चॉकलेट फ्लेवर वाली आइसक्रीम बनाना चाहते हैं स्ट्रॉबेरी की जगह कोकोआ पाउडर या फिर चॉकलेट सिरप का इस्तेमाल करें |
 

 

0 Comments
A

@andrewjacob5235 | Posted on June 18, 2019

आवश्यक सामग्री: (4-6 सर्विंग्स)

 

1. 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध

यह पुष्टि करने के लिए कि आप जो दूध खरीद रहे हैं वह फुल क्रीम है या नहीं, वसा सामग्री की जांच करें। 4% वसा के ऊपर दूध अच्छी तरह से करना चाहिए। उच्चतर, बेहतर। (अमूल गोल्ड एक आसानी से उपलब्ध विकल्प है)

 

2. 2 टेबल स्पून मकई का आटा

 

अतिरिक्त मकई का आटा आइसक्रीम को चिपचिपा बना देगा

3. 2 टेबल स्पून जीएमएस पाउडर

 

आइसक्रीम में बर्फ के क्रिस्टल बनते हैं क्योंकि आइसक्रीम में पानी और वसा अपरिहार्य होते हैं (मिश्रण नहीं करते)

इस तरह के अमिट तरल को मिलाने के लिए एक इमल्सीफायर की जरूरत होती है

जीएमएस पाउडर एक इमल्सीफायर और गाढ़ा करने वाला एजेंट है जो आइसक्रीम को चिकना मलाईदार बनावट प्रदान करता है

यह सुपर बाजारों, अमेज़ॅन, बड़ी टोकरी, आदि में आसानी से उपलब्ध है।

 

4. एक चुटकी सीएमसी पाउडर

 

इसका उपयोग [1] आइस क्रीम बनाने के लिए बिना मंथन तंत्र (आइसक्रीम मेकर) या अत्यधिक कम तापमान के किया जाता है, जिससे पारंपरिक चूर्ण या नमक बर्फ के मिश्रण की आवश्यकता समाप्त हो जाती है

एक चुटकी से अधिक का उपयोग न करें अन्यथा आइसक्रीम में बर्फ के क्रिस्टल बनेंगे

जीएमएस की तरह, यह भी आसानी से उपलब्ध है

 

Loading image...

 

5. 8 टेबल स्पून चीनी

 

6. 1/2 चाय चम्मच तरल ग्लूकोज

 

आइसक्रीम में तरल ग्लूकोज जोड़ने से चीनी क्रिस्टल के निर्माण को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और आइसक्रीम को एक चमक मिलती है

आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है

बिल्कुल आवश्यक घटक नहीं है

 

0 Comments
M

@meenakushwaha2225 | Posted on May 22, 2024

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बच्चे सबसे ज्यादा आइसक्रीम खाना पसंद करते है, लेकिन सभी बच्चों की पसंद अलग -अलग होती है। कुछ बच्चों क़ो चॉकलेट आइसक्रीम, ऑरेंज फेलेवर आइसक्रीम और कुछ बच्चों क़ो मैगो आइसक्रीम पसंद होती है।

 

चलिए हम आपको घर मे मैगो आइसक्रीम बनाने की सबसे आसान विधि बताएंगे -


मैगो आइसक्रीम बनाने की समाग्री -

पके आम (1-2)
दूध 2-3कप
वनीला एसेस 1-2चम्मच
क्रीम 3कप
कस्टर्ड पाउडर 1-2चम्मच
चीनी 1-2कप

 

मैगो आइसक्रीम बनाने की विधि -

सबसे पहले मैंगो क़ो पानी मे धोकर मैंगो क़े छिलके क़ो छिलकर अलग कर दे, उसके बाद मैगो क़ो छोटे -छोटे टुकड़ो मे काटकर रख ले।


Loading image...

 

अब सबसे पहले कस्टर्ड पाउडर क़ो 1कप दूध में डालकर मिक्स करके रख दे,इसके बाद बचे हुए दूध मे चीनी को डालकर रखे उसके बाद गैस चूल्हे मे दूध और चीनी क़ो तब तक पकाये ज़ब तक दूध मे चीनी पूरी तरह से घुल नहीं जाती है, ज़ब चीनी, दूध अच्छे से उबल जाये तो इसमें कस्टर्ड मिश्रण दोबारा डालकर उबाल आने तक पकाये।धीमी आंच मे 1-3मिनट तक पकाये, उसके बाद गैस चूल्हा बंद कर दे, ज़ब कस्टर्ड मिश्रण ठंडा हो जाये तो उसमे आम क़े छोटे -छोटे कटे हुए टुकड़े डाले, वनीला एसेस तथा क्रीम,चीनी

 

Loading image...

 

 

आदि समाग्री क़ो अच्छी तरह से मिलाकर किसी कन्टेनर में डालकर कन्टेनर का ढक्कन टाइट बंद करक़े फ्रीजर मे सेट होने क़े लिए रख दे।1-2घंटे बाद कन्टेनर क़ो फ्रीज क़े बाहर निकालकर ढक्कन खोलकर आइसक्रीम क़ो हैंड ब्लेंडर की मदद से फेंटकर रख दे और उसके बाद आइसक्रीम का कन्टेनर का ढकक्न लगाके वापस फ्रिज मे आइसक्रीम क़ो अच्छे से सेट होने क़े लिए रख दे।

इसके बाद 1-2घंटे बाद फ्रिज मे आइसक्रीम का कन्टेनर खोलकर देखेंगे तो आपकी मैंगो आइसक्रीम अच्छे से सेट हो जाती है। इस तरह से
आपकी मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाती है, आप गर्मियों क़े दिनों मे इस तरह से घर पर झटपट मैंगो आइसक्रीम बना कर खा सकते है।

 

 

0 Comments