कन्टोला को ककोरे भी कहते है! इसकी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है! इसको हम अपने घर में ही बड़ी आसानी और अच्छे से बना सकते हैं!
सामग्री - ककोरे - 200 ग्राम,तेल - एक दो चम्मच, थोड़ी सी हींग,जीरा थोड़ा सा, हल्दी, हरी मिर्च तीन-चार, अदरक, एक चम्मच धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर एक चम्मच, नमक स्वाद अनुसार, दो चम्मच अमचूर का पाउडर!

बनाने की विधि - सबसे पहले काकोरी को धोकर काट लें छोटे-छोटे पीस में!
- कढ़ाई में तेल डालकर उसको गर्म करें उसमें जीरा, मिर्ची, लहसुन, हींग डालकर भून ले इसके बाद हल्दी, अदरक धनिया पाउडर और सौंफ को डाल दे फिर इन सभी को भी अच्छे से भुज ले! जब यह अच्छे से भून जाए तो इसमें कटे हुए ककोरे, नमक, और लालमिर्च पाउडर डाल ले फिर इसे अच्छे से ढक कर पका ले! जब यह पक जाए तो इसमें आमचूर पाउडर और हरी धनिया डाल दें!
- इस तरह कंटोला की सब्जी बनाई जा सकती है!

