Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Food & Cookingमटर की कचोरी केसे बनाए?
image

| Updated on December 8, 2021 | food-cooking

मटर की कचोरी केसे बनाए?

3 Answers
S

@setukushwaha4049 | Posted on December 3, 2021


मटर कचोरी बनाने आवश्यक समाग्री :-
मैदा 1-2कप
गेहूं का आटा 1कप
अजवाइन
हरी मिर्च
हरी मटर
लहसुन
अदरक
हरा धनिया
गरम मसाला
लाल मिर्च पाउडर
हींग
बेकिंग सोडा
नीबू 1
नमक
तेल

मटर कचोरी बनाने की विधि :-
सबसे पहले मटर को पानी डालकर उबाल ले। अब गेहूं आटे और मैदे को एक साथ छान ले तथा उसमे नमक डाले बेकिंग सोडा डाले आटे गूथ ले, कुछ मिनट लाने रख दे। अब उबली मटर, लहसुन अदरक मिक्सर जार डालकर पीस ले। अब कड़ाही चढ़ाये गैस जलाये उसमे तेल डाले और हरी मिर्च, जीरा, हींग, डाले और लहसुन अदरक पेस्ट भुने उसके बाद मटर के पेस्ट डालकर अच्छे से भुने फिर गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया डाल कर अच्छे चलाये अब मटर के मिक्सर ठंडा होने लिए रखे। अब आटे की लोई बनाकर उसमे मटर मिक्चर भर दे और तेल मे सारी मटर की कचोरी तल ले।

Article image

2 Comments
R

@rajnipatel6804 | Posted on December 3, 2021

आटा- 2 कप
हरी मटर के दाने -2 कप
हरा धनिया- 1 से 2 चम्मच
तेल- 2 स्पून
अमचूर पाउडर- आधी छोटी चम्मच
स्वादानुसार नमक
अदरक का टुकड़ा- कटा हुआ
हरी मिर्च- बारीक कटी हुई 2से 3
जीरा- 1छोटी चम्मच
हींग- पिसी हुई
धनिया पाउडर-1छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच से कम
सौंफ पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1छोटी चम्मच से कम
तेल- कचौरियां तलने के लिए
हमें मटर की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटे में नमक और तेल डालकर उसे अच्छी तरह से मिला ले! फिर आटे को गूथ ले फिर से 10-15 मिनट के लिए रख दे!उसके बाद कचौड़ी मे भरने के लिए मटर का पेस्ट बनाने ले!उसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालें और उसे गर्म करें,उसके बाद हींग और जीरा डालिए और उसको भूज ले फिर धनिया पाउडर, हरी मिर्च,अदरक, हींग पाउडर डालकर मसाले को थोड़ा देर तक भूजे और पिसे हुये मटर डाल दे! साथ ही नमक, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल दीजिए! इसे अच्छे तरह से भूज ले कचौरियों में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है!पिट्ठी को प्लेट में निकाल लीजिए! और थोड़ा सा ठंडा होने दे! उसके बाद आप कचोरी को बनाकर उसे धीमी आंच से पकाएं! आपकी गरम गरम कचौड़ी बनकर तैयार है!

Article image

2 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on December 7, 2021

मटर कचोरी बनाने की आवश्यक सामग्री।

एक कप आटा, एक दो कप मैदा, एक कप खिले हुए मटर, अदरक, हरी मिर्च, नींबू, हरा धनिया, बेकिंग सोडा नमक तेल लाल मिर्च पाउडर आदि

अब बनाते हैं मटर की कचोरी, सबसे पहले मटर को गर्म पानी में उबाल ले फिर उसे निकाल ले जिससे उसका पानी निकल जाए। फिर आटा और मैदा को मिला ले लहसुन अदरक धनिया का पेस्ट बना ले मिक्सर में फिर इन सब को आटे में मिलाकर आटे को गोंदकर कुछ समय के लिए रखा रहने दें। फिर कढ़ाई चढ़ाएं उसमें तेल डालें तेल गरम होने के बाद हींग का तड़का लगाएं हरी मिर्च डालें अदरक लहसुन को भुने गरम मसाला धनिया पाउडर को डालकर कुछ देर तक भुने फिर उसको ठंडा होने के लिए रख दें इसके बाद आटे की लोई बनाएं उसके बाद मटर मिक्स फिर डालें फिर तेल में तल के बाहर निकाल ले मटर कचोरी तैयार।Article image

2 Comments