komal Solanki
komal Solanki· 4 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

सरसो का साग केसे बनाए?

12
265

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/13/21

ठंड के मौसम मे सरसो का साग बनाने और खाने का मजा ही कुछ अलग होता है।

सरसो का साग बनाने के लिये समाग्री :-
सरसो के पत्ते 200ग्राम
पालक 100 ग्राम
बथुआ भाजी पत्ते 100ग्राम
टमाटर 1
1-2हरी मिर्च
अदरक
हल्दी पाउडर
नमक
हींग
जीरा 1चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
तेल

सरसो का साग बनाने की विधि :-
सबसे पहले सारसो के पत्ते,पालक, बथुआ के पत्तों को साफ पानी से धो ले और हासिया से काट ले। अब कुकर मे पानी डालकर सारी हरी सब्जियों की पत्तीयो डालकर 1-2सीटी आने तक पका ले, और किसी छन्नी मे निकाल कर रख दे ठंडा होने तक। अब मिक्सर जार मे अदरक, टमाटर, हरी मिर्च डालकर पीस ले, तथा सरसो के पके हुए पत्ते बथुआ, पालक आदि को मिक्सर डालकर अच्छे से पीस ले और अब किसी बर्तन मे निकाल कर रख दे । अब गैस मे काढ़ाही चढ़ाये और तेल डालकर जीरा और पिसा हुआ अदरक लहसुन, टमाटर का पेस्ट डालकर फ्राई कर ले अच्छे से फ्राई हो जाये तो उसमे सरसो, बथुआ, पालक का पिसा हुआ पेस्ट डालकर अच्छे से पकाये और फिर उसमे नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग,डालकर अच्छे से मिक्स करले तथा गरमा गर्म सरसो का साग सर्व करे ।
Article image

S
View Profile

Mp

6