J
Jonny Smith· 2 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट बटर चिकन कैसे बनाएं ?

12
130

Join this conversation

Sort By

पंजाबी खाने का स्वाद सभी की जुबान पर है। फिर वह छोले भटूरे हो बटर चिकन। देशभर में पंजाबी खाने को पसंद किया जाता हैं।

अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट बटर चिकन बनाना चाहते है तो इस रेसपी को जरूर ट्राय करे इसे बनाने के लिए हमे चाहिए -

चिकन, दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, कश्मीर लाल मिर्च पाउडर।

ग्रेवी बनाने के लिए -

तेल, मक्खन, सौफ, इलायची, प्याज, टमाटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, क्रीम, हरी धनिया की पत्ती,काजू, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर।

बटर चिकन बनाने की विधि -

सबसे पहले हम चिकन को मेरिनेट करेंगे। मेरिनेट करने के लिए हमे सबसे पहले एक बड़ा बाउल मे अच्छी तरह से धुला हुआ और साफ चिकन लेंगे।

अब इसमे फेटा हुआ दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक डाल कर आधे घंटे तक ढाक कर रख देंगे।

ग्रेवी-

  • मेरिनेशन के बाद हम ग्रेवी बनायेगे। इसके लिए एक बड़े पैन मे तेल गर्म करेगे।
  • इसके बाद इसमे बटर , सौफ और इलायची डाल कर पकाएंगे।
  • अब कटा हुआ बारीक प्याज डाल कर पकाए।
  • प्याज हल्के लाल होने पर इसमे टमाटर और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर पकाए।
  • मसाला अच्छी तरह से पर जाने पर इसमे स्वादनुसार नमक मिलाये और गैस बंद कर के इसे ठंडा होने दे।
  • ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में अच्छे से ब्लेंड कर के छान ले।
  • अब एक पैन ले उसमे इस छानी हुई ग्रेवि को डाल कर पकाए।
  • इसमे मेरिनेट किया हुआ चिकन मिलाये और पकाए।
  • अच्छे से पकने के बाद कसूरी मेथी डाल कर अच्छे से मिलाये।
  • बचा हुआ मक्खन डाल कर पकने दे।
  • 10 मिनट के बाद तेल ऊपर आ जायेंगे मतलब हमारा बटर चिकन तैयार है।
  • इसे एक बड़े बाउल मे निकाल कर क्रीम और हरि धनिया की पत्ती डाल कर गरमा गरम सर्व करे।

Letsdiskuss

Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on01/17/24
6