H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

सर्दी से कैसे बचे ?

12
129

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/02/24

अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी मौसम बदलता है तो अपने साथ सर्दी जुकाम ले आता है। आप सर्दी जुकाम से कितना भी बचने की कोशिश करें एक छोटी सी चूक आपको सर्दी जुकाम से पीड़ित कर ही देती है। पर अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जिनको अपना कर आप सर्दी जुकाम से राहत पा सकते हैं।

मैं आपको सर्दी जुकाम से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने वाली हूं।

सर्दी से बचने के लिए शहद की चाय पीना फायदेमंद साबित होती है :-

कुछ शोध में पता लगाया गया है कि सर्दी से बचने का सबसे बेहतरीन उपाय है शहद। बच्चों में रात के समय होने वाली खांसी के उपचार पर एक अध्ययन किया गया है इसके अनुसार गहरे रंग के शहद की तुलना खांसी को दबाने वाली दवा का काम करती है।

दूसरा उपाय है नमक पानी के गरारे :-

यदि आप गले की खराश और गीली खांसी से परेशान है तो इसका इलाज आप नमक पानी के गरारों से कर सकते हैं। मैं आपको बता दूं कि नमक का पानी गले के पिछले हिस्से में कफ और बलगम को काम करता है जिससे खांसी ठीक हो सकती है। इसके लिए आपको एक कप गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच नमक तब तक मिलायें जब तक वह घुल ना जाए। और गरारे करने के लिए घोल को थोड़ा ठंडा होने दें।

चलिए हम आपको बताते हैं कि सर्दी किसकी कमी से होती है:-

मैं आपको बता दूं कि अगर आपको बार-बार सर्दी जुकाम इत्यादि की समस्या सताती है तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। जिसकी वजह से आपको सर्दी लग जाती है। इसलिए आप सर्दी से बचना चाहते हैं तो विटामिन डी की पूर्ति अपने शरीर में करें।

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
5