Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyशरीर में विटामिन की कमी को कैसे दूर किया...

| Updated on December 16, 2022 | health-beauty

शरीर में विटामिन की कमी को कैसे दूर किया जाए ?

4 Answers
K

@kanchansharma3716 | Posted on January 21, 2019

मानव शरीर में कई चीज़ों की आवश्यकता होती है | विटामिन , प्रोटीन, कैल्सियम और भी बहुत कुछ | शरीर में किसी भी चीज़ की कमी मनुष्य को अंदर से कमजोर बना देती है | वर्तमान समय में लोग बाहर का खाना अधिक पसंद करते है | जिसके कारण उन्हें खाने में न तो सही मात्रा में विटामिन मिल पाता है और न ही प्रोटीन | आइये जानते हैं हम अपने शरीर में विटामिन की कमी को कैसे पूरा करें |


विटामिन A :-
विटामिन A दो फार्म में होते हैं , एक रेटिनॉल और दूसरा कैरोटीन | जिसमें कि विटामिन A आपकी आँखों के लिए बहुत जरुरी होता है | विटामिन A की कमी से त्वचा,बाल, नाखून, ग्रंथि, दांत, मसूड़ा और हड्डियां भी सामन्य रूप से प्रभावित होती है |

विटामिन A की कमी को पूरा करें :-
अपने शरीर में विटामिन A की कमी को पूरा करना है तो उसके लिए चुकंदर, गाजर, पनीर, दूध, टमाटर, हरी सब्जियां, पीले रंग के फल खाना चाहिए |

Article image (Courtesy : Dailyhunt )

विटामिन B :-
विटामिन B की कमी से हमारे शरीर की कोशिका में पाए जाने वाले जीन और DNA प्रभावित होते हैं | विटामिन B के कई काम्पलेक्स जैसे - बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी7 और बी12 | जो की बुद्धि, रीढ़ की हड्डी और नसों के कई तत्वों को बनाने में सहायता करता है | इसकी कमी से बेरी बेरी, त्वचा की बीमारियां, एनीमिया, मंदबुद्धि जैसी बीमारियां होती हैं |

विटामिन B की कमी को पूरा करें :-
विटामिन B अधिकतर नॉन वेज में पाया जाता है | जैसे मछली, मीट, अंडा आदि | जो लोग शाकाहारी
हैं वो विटामिन B की कमी को दूध और इससे बनने वाली चीज़ों के सेवन से दूर कर सकते हैं | जो सब्जियां ज़मीन के अंदर उगती हैं जैसे आलू , गाजर, मूली इनमें भी विटामिन B की सही मात्रा होती है |

Article image (Courtesy : Dailyhunt )

विटामिन C :-
विटामिन C की कमी से शरीर में स्कर्वी नाम का रोग होता है | जिसके कारण शरीर में अधिक थकान, मासंपेशियों में कमजोरी, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, मसूढ़ों से खून आना और टांगों में सफ़ेद दाग ऐसी बीमारियां होती है |

विटामिन C की कमी को पूरा करें :-
खट्टे और रसदार फलों का सेवन जैसे आंवला, नारंगी, नींबू, संतरा, बेर, कटहल, पुदीना, अंगूर, टमाटर, अमरूद, सेब, दूध, चुकंदर, चौलाई और पालक ये सब कुछ विटामिन C की कमी को पूरा करने के अच्छे स्त्रोत है | इनका सेवन आपके शरीर में विटामिन C की कमी को पूरा करता है |

Article image (Courtesy : Gaon Connection )

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on October 12, 2022

शरीर में विटामिन की कमी को दूर करने के लिए निम्न प्रकार के फलों का सेवन करना चाहिए जैसे -

  • रोजाना चुकंदर का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
  • आंवला और जामुन हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी माने जाते हैं। क्योंकि आंवला एक आयुर्वेदिक का काम करता है।
  • शरीर में विटामिन बढ़ाने के लिए रोजाना पिस्ता का सेवन करना चाहिए।
  • नींबू एक विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है जो हमारे बॉडी के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।
  • रोजाना किशमिश को भिगोकर खाने से शरीर में कमजोरी नहीं होती है।Article image
0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on October 13, 2022

आइए यहां पर हम आपको कुछ आहार बताएंगे जिसका सेवन करके आप अपने शरीर में विटामिन की पूर्ति कर सकते हैं।

यदि आपके शरीर में विटामिन की कमी है तो इसके लिए आप अंडे का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा आप रोजाना नींबू का सेवन कर सकते हैं नींबू के सेवन से शरीर में विटामिन की कमी नहीं हो पाती है।

रोजाना दही का सेवन करना चाहिए।

रोजाना चुकंदर या फिर चुकंदर की पत्तियों का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बड़ी रहती है।

इसके अलावा आप रोजाना अनार के पाउडर का सेवन कर सकते हैं इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, और विटामिंस के अच्छे स्रोत पाए जाते हैं।Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on December 16, 2022

शरीर में विटामिन की कमी को दूर करने के लिए दलिया खाये विटामिन डी का एक बेहतरीन स्रोत है, यह मिनरल और विटामिनों से भरा होता है इसे नाश्ते में दूध के साथ खा सकते हैं।

आपने आहार में मशरूम शामिल करने के लिए एक आवश्यक भोजन है. ये विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत होता है, आप चाहे तो मशरूम का सेवन पास्ता और सलाद के साथ भी कर सकते हैं. इसके अलावा मशरूम में विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 और कॉपर जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।Article image

0 Comments