R
Ram kumar· 6 साल पहले
लेखक

बदलते मौसम में कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल ?

10
501

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/23/22

दोस्तों बदलते मौसम के साथ स्किन ड्राई हो जाती है दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि बदलते मौसम में स्किन का ख्याल कैसे रखना है। गर्मियों में सन प्रोटेक्शन से बचाने के लिए हम स्किन पर लोशन लगाते हैं स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए आपको स्किन केयर रूटीन बदले और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज़ कम से कम करें आपको इस स्किन मुलायम रखने के लिए फ्लेमिंग जेल क्लीनजर के जगह आप को क्रीमी क्लीनजर का प्रयोग करना चाहिए। क्रीमी क्लीनजर से अपनी इस स्कीम को मोकश्चराइजर करें। इससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार बनेगी।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/23/22

बदलते मौसम के अनुसार अपने स्क्रीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। नहीं तो इससे स्किन ड्राई भी हो सकती है। स्किन का ख्याल रखने के लिए व्यक्ति को रोजाना दिन में कम से कम 6 से 7 लीटर पीना चाहिए। क्योंकि पानी पीने से स्किन टाइट और ग्लोइंग रहती है। बदलते मौसम में त्वचा का ख्याल रखने के लिए एलोवेरा फेस वॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे फेस मुलायम होता है। सर्दियों के दिनों में हल्का गर्म पानी पीने से स्किन में हाइड्रेशन बढ़ाता है। जिससे फेस के सेल्स ज्यादा अच्छे तरीके से काम करते है और टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। जिससे फेस में पिंपल और दाग धब्बे होने की समस्या नहीं होती है।लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/22/22

बदलते मौसम मे अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी से स्किन क़ो धोये, जिससे आपकी स्किन मुलायम, साफ रहेंगी।

बदलते मौसम मे स्किन ख्याल रखने यानि सर्दियों के मौसम शुरू होते ही घर से निकलते वक्त सनस्कीन क्रीम जरूर लगाएं जिससे स्किन पूरी तरह से प्रोटेक्ट रहेंगी ।

ड्राइनेस के कारण स्किन अपनी नमी खोने लगती है, तो ऐसे में आप क्रीम युक्त क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते है।

लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/22/20
मौसम के अनुसार त्वचा का ख़ास ख्याल रखने की। आइए जानते हैं, आप कैसे रख सकते हैं, त्वचा का ख्याल - आपकी त्वचा का स्वस्थ्य उसके प्रकार पर निर्भर होता है। जिसके लिए आपको त्वचा के प्रकार के अनुसार उसका ख्याल रखना होगा।सबसे पहले आपको ये जानने की जरूरत है, कि आपकी त्वचा का प्रकार क्या है। अगर आपको गर्म मौसम में भी चेहरे पर मॉश्चराइज़र लगाने की जरूरत महसूस होती है, तो आपकी त्वचा रूखी है। और अगर सर्द या ठंडे मौसम में आपकी त्वचा अधि‍क रूखी नहीं होती और हल्के फुल्के वॉटर बेस्ड मॉश्चर या क्रीम से आपका काम चल जाता है, तो आपकी त्वचा तैलीय है। इन दोनों के बीच में जो प्रकार आता है, वह है सामान्य त्वचा- जो गर्मियों में तैलीय और ठंड के मौसम में रूखी होती है। ऐसी त्वचा में अत्यधिक ऑइली चीजें इस्तेमाल नहीं की जा सकती, और ना ही इसे रूखा रखा जा सकता है।
M
Social Awareness Thinker
प्रोफ़ाइल देखें
5
जवाब दिया गया01/15/18

रोज़ाना इस्तेमाल किए जाने वाले फेसवॉश, मॉइश्‍चराइज़र, सनस्क्रीन आदि ट्रैवलिंग के दौरान अपने साथ ज़रूर ले जाएं. ट्रैवलिंग के दौरान किसी भी प्रॉडक्ट के ब्रांड या क्वालिटी में किसी तरह का बदलाव न करें.

होटल में उपलब्ध ब्यूटी प्रॉडक्ट्स या सोप के इस्तेमाल से बचें. केमिकलयुक्त प्रॉडक्ट्स से त्वचा में जलन की शिकायत हो सकती है या त्वचा रूखी भी हो सकती है.

अपने साथ क्लींज़िंग मिल्क ज़रूर ले जाएं, अगर सफ़र लंबा है, तो क्लींजिंग मिल्क से चेहरे की सफ़ाई अवश्य करें, इससे मुंहासों की समस्या नहीं होगी.

क्लींज़िंग मिल्क के इस्तेमाल के बाद तुरंत चेहरे पर टोनर लगाएं. इससे खुले रोम छिद्र बंद हो जाएंगे और ब्लैक हेड्स की शिकायत नहीं होगी. आर्टिफिशल कलर और परफ्यूम वाले टोनर न ख़रीदें.

अपने पर्स में लिप बाम ज़रूर रखें और होंठों को अच्छी तरह मॉइश्‍चराइज़ करें. ख़ासकर तब जब आप एसी डिब्बे में सफ़र कर रही हों, इससे आपके होंठ रूखे नहीं होंगे.

ट्रैवलिंग के दौरान हैवी मेकअप करने से बचें. कम से कम मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जैसे- आंखों में काजल लगा लें, होंठों पर लाइट शेड की लिपस्टिक आदि.

ट्रैवलिंग के दौरान धूप और प्रदूषण से आंखों की हिफाज़त करने के लिए सनग्लास लगाना न भूलें. इससे आंखों में जलन की शिकायत नहीं होगी.

ट्रैवलिंग से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन अप्लाई करना न भूलें. चेहरे और गर्दन के अलावा हाथ-पैर पर भी सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं.

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
6
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/22/20

सेंसिटिव स्किन वालों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि वो कोई भी प्रोडक्ट या होम मेड रेमेडिज को अपनी स्किन पर इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्हें काफी सोच-समझकर और देख परख कर ही अपना स्किन केयर प्रोडक्ट चूज करना पड़ता है। दरअसल सेंसिटिव स्किन वालों को जल्दी ही स्किन डिजिज होने लगती है जैसे रेडनेस, पिंपल, रैशेज आदि। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी स्किन को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उनकी सेंसिटिव है भी या नहीं।


आपके इस कंफ्यूजन को हम दूर कर सकते हैं। क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ लक्षण के बारे में जिनको देखकर आप पेहचान सकती हैं कि आपकी स्किन सेंसिटिव है या नहीं।


रेडनेस
सेंसिटिव स्किन पहचान के लिए जो सबसे आसान तरीका है वो है रेडनेस। अगर धूप में जाते वक्त, ठंड लगने पर अगर आपकी स्किन रेड हो जाती है तो आपकी भी स्किन सेंसिटिव है। लेकिन अगर आप इसकी केयर करेंगी तो आपको इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रैशेज
अगर अचानक से आपकी स्किन पर रैशेज हो जाते हैं तो और जल्दी से नहीं जाते हैं तो आपकी स्किन भी सेंसिटिव है। वैक्सिंग कराने के बाद, हॉट वाटर बाथ लेने के बाद आपको इस तरह की समस्या होती है तो आपकी संवेदनशील त्वचा है ।

पिंपल-छोटे-छोटे दाने
अगर आपकी त्वचा पर भी काफी पिंपल हो रहे हैं या छोटे-छोटे लाल दाने हो रहे हैं तो आपकी स्किन सेंसिटिव है। बता दें कि सेंसिटिव स्किन वालों को स्किन एलर्जी भी बड़ी ही आसानी से हो जाती है। इसलिए आपको अपनी और अपनी आस-पास की चीजों पर ध्यान देना होगा। अगर आप अपने आस-पास सफाई रखती हैं तो आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

जानिए सेंसिटिव स्किन का ख्याल कैसे रखें-

  • सेंसिटिव स्किन का ख्याल रखने के लिए आप ऐसे स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करिये। जो आपकी स्किन टाइप के लिए ही बना हो। किसी भी तरह के प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले उसके बारे में थोड़ा रिसर्च जरूर कर लें। जिससे कि आगे चलकर आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।


  • अपनी बेडशीट का खास ख्याल रखिये। क्योंकि जरा सी भी गंदगी आपकी स्किन को खराब कर सकती हैं। दो दिन से ज्यादा बेडशीट का इस्तेमाल न करें। न सिर्फ बेडशीट बल्कि आप रोज अपने पिलो कवर को भी जरूर बदलें।

  • घर से बाहर निकलने के करीब 15 मिनट पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगाइये। ये आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है। इससे आपकी त्वचा पर रैडनेस भी नहीं होगी। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार अपने लिए सनस्क्रीन खरीदिये और उसका इस्तेमाल कीजिये।
  • जब भी घर से बाहर निकले तो अपने मुंह पर कॉटन का कपड़ा जरूर बांध लें। इससे बाहर की धूल-मिट्टी, प्रदूषण आपकी त्वचा को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुचाएंगे।


  • बाहर से आने के बाद अपनी स्किन को अच्छी तरह से क्लीन करना बिलकुल भी भूलें। इसके लिए आप पहले टोनर या गुलाब जल को कॉटन में लेकर अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ कीजिये। फिर करीब 10 मिनट बाद क्लींजर या फेश वॉश से अपने चेहरे को साफ कीजिये। इससे आपका चेहरा पूरी तरह से साफ हो जाएगा।


  • मुंह धोने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना बिलकुल भी न भूलें।

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
5