आज के वर्तमान समय मे आधार कार्ड सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला आईडी प्रूफ बन गया है। स्कूल से लेकर हॉस्पिटल तक सभी जगहों पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ज़ब हमारा किसी बड़े हॉस्पिटल मे ट्रीटमेंट चल रहा होता है, तो आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड की फोटो मांगी जाती है।इसलिए बच्चों से लेकर बूढ़े, नौजावनो सभी का आधार कार्ड बनवाना चाहिए,लेकिन इस बात का खास ख्याल रखे कि समय -समय पर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते रहे।
यदि आपने अभी तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया तो करवा लीजिये, आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है तो आपको अपना आधार कार्ड को जरूर अपडेट करना होगा। कुछ महीने पहले तक आधार कार्ड अपडेट कराने की कोई जरूरत नहीं थी।लेकिन अब सरकार द्वारा नया नियम निकला गया है, यदि आपके पास आधार कार्ड 10 साल से पुराना है या फिर अपने 10 साल में एक बार भी अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है तो आपको अपना आधार कार्ड जरूर अपडेट करवाना होगा। आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए आधार कार्ड सेंटर मे जाकर 50₹देकर आधार कार्ड अपडेट करवा ले।
इसके अलावा कुछ दिनों से आधार कार्ड अपडेट की वेबसाइट फ्री चल रही है। आपके पास लैपटॉप, कंप्यूटर या फिर मोबाइल है तो आप UIDIA की वेबसाइट मे जाकर आधार कार्ड अपडेट के लिए आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा। उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा आप उस ओटीपी क़ो डालकर नेक्स्ट पर क्लिक करेंगे तो आधार कार्ड अपडेट के प्रूफ के लिए कुछ डॉक्यूमेंट स्कैन करने होंगे जैसे कि वोटर आईडी, एड्रेस प्रूफ की कॉपी क़ो स्कैन करके सबमिट पर क्लिक करेगे तो रिक्वेस्ट नंबर आपको मिलेगा और आपका फॉर्म तुरंत सबमिट हो जाएगा। उसके बाद आप रिक्वेस्ट नंबर का इस्तेमाल करके आधार कार्ड अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते है। आधार कार्ड अपडेट स्टेटस चेक करने पर आपको पता चल जाएगा कि कितने दिन बाद आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।


