Dec 23, 2022health-beauty

महिलाओं के लिए गाजर खाना कितना फायदेमंद होता है ?

10
4 Answers

A
Feb 2, 2019

अक्सर देखा जाता हैं ज्यादातर महिलाएं अपने स्वस्थ के प्रति बहुत लापरवाह होती हैं| ना वह समय पर खाना खाती हैं, और ना ही खुद का ख्याल रखती हैं|ऐसी स्थिति में हर बात का सीधा असर उनके स्वस्थ पर पड़ता हैं| ज्यादातर महिलाएं अर्थराइटिस, मधुमेह और हृदय से जुड़ी परेशानियों का सामना करती हैं| लेकिन वह यह नहीं जानती की उनके लिए रोज़ाना एक गाजर खाना सेहतमंद साबित हो सकताहैं, अगर वह रोज़ाना एक गाजर खाये तो इससे शरीर की कई बीमारिया दूर हो जाती हैं, क्योंकि गाजर में खूब सारे पोषक तत्व पाएं जाते हैं|


Article image

(courtesy-suttons )


आपको बताते हैं महिलाओं के लिए गाजर खाना कितना फायदेमंद होता है

- अक्सर देखा जाता हैं पुरषो के मुक़ाबले महिलाओ की आँखों की रौशनी जल्दी कमज़ोर हो जाती हैं इसलिए सभी महिलाओ को हर रोज़ गाजर का जूस पीना चाहिए, क्योंकि गाजर के जूस में बीटा कैरोटीन तत्व पाया जाता हैं जो मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करता हैं|

- ब्लड शुगर जैसी बीमारियों को कम करने के लिए गाजर बहुत लाभदायी माना जाता हैं इसलिए सुबह के नाश्ते में हर महिला को गाजर जरूर शामिल करना चाहिए|

- आपको बता दे की अगर आप गाजर के जूस में एक चम्मच शहद मिला कर दो बार हफ्ते में पिए तो ऐसा करने से रक्तचाप नियंत्रित रहता हैं|

- ख़ास तौर पर सर्दियों के मौसम में महिलाये अगर गाजर खाएं तो इससे रूखी-सूखी त्वचा नरम और मुलायम हो जाती हैं|

- इतना ही नहीं बल्कि गाजर में इतने पोषक तत्व पाएं जाते हैं | रोज़ाना गाजर खाने से शरीर की सभी प्रकार की कमजोरी और थकान दूर हो जाती है, आप दिन भर तारो ताज़ा बने रहते हैं|

4
avatar
Jul 9, 2022

क्या आप जानते हैं कि गाजर का सेवन करना महिलाओं के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद है यहां पर हम आपको गाजर के सेवन के फायदों के बारे में बताएंगे।

ऐसी बहुत सी लड़कियां होती हैं जिन्हें पीरियड्स के समय, पेट में दर्द, पैरों में दर्द और चिड़चिड़ापन रहता है इसलिए इस समस्या से राहत पाने के लिए आप गाजर का जूस बनाकर पी सकती हैं क्योंकि इसके जूस के सेवन से हो रहे दर्द को कम किया जा सकता है। जिन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत होती है उन्हें अपने डाइट में गाजर को शामिल अवश्य करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से ब्रेस्ट कैंसर को कम किया जा सकता है।Article image

4
avatar
Dec 22, 2022

गाजर को प्रतिदिन खानेसे शरीर को एनर्जी मिलती है और चेहरे में चमक भी आती हैै। क्योंकि गाजर की जड़ में अल्फा और बीटा कॅरोटीन अधिक होता है। गाजर का प्रतिदिन जूस बनाकर पीने से चेहरे में चमक भी आती है क्योंकि, इसमें विटामिन के और विटामिन बी 6 का अच्छा स्रोत पाया जाता है। गाजर का जूस पीने से एब्डोमेन में होने वाला अल्सर और डाइजेस्टिव डिसऑर्डर्स दूर किए जा सकते हैं। गाजर का सेवन करने से शरीर का खून साफ होता है। गाजर का प्रतिदिन सेवन करने सेेेेेेेेेेेेेे आंखों की रोशनी भी तेज होती है।Article image

4
V
Dec 22, 2022

दोस्तों आपने गाजर तो बहुत खाया होगा। पर क्या आप जानते हैं कि महिलाओं के लिए गाजर खाना कितना फायदेमंद होता है। यदि नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको इस पोस्ट में बताते हैं गाजर के अंदर सोडियम,पोटेशियम,कैल्शियम, प्रोटीन,फाइबर, विटामिन ए,विटामिन सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं गर्भवती महिलाओं को विटामिन ए से युक्त भोजन खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि गाजर में विटामिन ए होता है इसलिए एक गर्भवती महिला के लिए गाजर फायदेमंद होता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने भी गर्भवती महिलाओं के लिए गाजर को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है।

Article image

4