Asked 5 years ago

कैसा रहा खतरों के खिलाडी का पहला एपिसोड, ऐसा क्या था जिसने एपिसोड मे जान डाल दी ?

Like
3
437

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11 है बहुत खास

17 जुलाई 2021, शनिवार के दिन से शुरू हो गया खतरों के खिलाड़ी का 11 वा सीजन। सीजन 11 का पहला एपिसोड बहुत ही खास साबित हुआ। पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट बहुत हिम्मत के साथ खतरे और डर से दो-दो हाथ करते नजर आए। जिस वजह से इन्होने परफॉर्म भी अच्छा किया और इनके इतने बेहतरीन परफॉर्म की वजह से लोग सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का पोस्टर भी शेयर कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 शुरू होने से पहले इस शो के कंटेस्टेंट इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोस और वीडियोस शेयर कर रहे थे। जहां वो इस शो के लिए अपनी एक्साइटमेंट का जिक्र भी कर रहे थे। और इस शो के पहले एपिसोड के आने के बाद अब सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी ट्रेंडिंग पर भी चल रहा है। लोग इस कमाल के शो पर अपनी राय दे रहे हैं इसके साथ ही फैंस अपने फेवरेट सेलिब्रिटीस को शो मे देख कर उनके लिए अच्छा रिएक्शन भी दे रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी' 11 वे सीजन के पहले एपिसोड में दिव्यंका त्रिपाठी एक खतरनाक स्टंट के दौरान डर को मात देती हुई नजर आई।

वो मगरमच्छ को अपने हाथो मे जकड़ कर दौड़ती नज़र आई। खतरों से भरे पहले एपिसोड मे एक स्टंट ऐसा था जिसमें कंटेस्टेंट को खुंखार जानवरों को एक बैरेक मे से दूसरे बैरेक में ले जाना था। इन खुंखार जानवरो मे मगरमच्छ और इगुआना जैसे खुंखार जानवर शामिल थे। इस स्टंट को सभी ने किया और जब बारी दिव्यांग की आई, तो पहले ऐसा लगा की टीवी सीरियल कि ये संस्कारी बहू इस स्टंट को करने के लिए मना कर देगी। परंतु हुआ इसके विपरीत दिव्यांग इस टास्क को करने गई और उन्होंने इस टास्क को कंप्लीट भी किया।

उन्होंने सबसे पहले खूंखार जानवरों को उठाना आरंभ किया पर परेशानी सामने तब आई जब उन्हें एक बड़े मगरमच्छ को उठाकर बैरेक में रखना था। जब दिव्यांग उस बड़े मगरमच्छ को उठाने लगी तब वह मगरमच्छ छटपटाने कर दोबारा बैरेक में जाने लगा ऐसे में दिव्यांका ने उस मगरमच्छ को कस कर अपनी गोद में पकड़ लिया और वो अपना टास्क पूरा करने के लिए दौड़ पड़ी। उनकी यह हिम्मत देखकर सभी कंटेस्टेंट उन्हें देखते ही रह गए। दिव्यंका ने यह टास्क पूरा कर दिया। जिसके बाद उनकी हर किसी ने तारीफ की।

टास्क पूरा करने के दौरान दिव्यंका को लगी चोट

जब दिव्यंका खूंखार जानवर वाला टास्क पूरा कर रही थी तो उन्हें चोट लग गई। हुआ ये की जब दिव्यंका मगरमच्छ को उठाकर दूसरे बैरेक में बंद करने जा रही थी तब मगरमच्छ छटपटाने लगता है और उसकी पूछ भी हिलने लगती है पर दिव्यंका उसे दूसरे बैरेक में डाल देती है। लेकिन इस दौरान उनके मुंह में चोट लग जाती है।

खतरों के खिलाड़ी 11वे सीजन का पहला एपिसोड देखने के बाद ये तो पक्का है कि पूरा सीजन ही इंटरेस्टिंग होगा।

Article image

V

Answered By Virat Kumar

Social Buzz Reporter
View Profile

I am a student.

Answered on07/20/21
Like
1