J
Jonny Smith· 2 years ago
Author

सुकन्या योजना में ₹1000 जमा करने पर 18 वर्ष में कितना मिलेगा?

10
316

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/03/24

सुकन्या योजना क़े अंतर्गत आप 14 वर्ष तक 1000₹ जमा करेंगे तो 18वर्ष पुरे होने पर आपको कुल मिलाकर ₹90,000 मिलेगा। केंद्र सरकार क़े माध्यम से सुकन्या योजना की शुरुवात लड़कियो के उज्जवल भविष्य क़े पढ़ाई क़े लिए, शिक्षा तथा लड़कियो क़े विवाह में होने वाले खर्चे को पूरा करने के लिए किया जाता है।सुकन्या योजना क़े तहत माता -पिता अपने लड़कियो की भविष्य क़ो लेकर तनाव मुक्त होकर उनका पालन- पोषण अच्छे से कर पाते है। भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत यह योजना शुरू की गयी है।सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत माता- पिता अपनी बेटी का निवेश खाता खोलते है। जिसमें प्रतिवर्ष ₹250 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक निवेश किया जाता है,इस समय सुकन्या समृद्धि योजना क़े तहत खाते में जमा की गई राशि का 7.6% ब्याज मिलता है।

केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या योजना की शुरुवात करने का मुख्य उद्देश्य बेटियों क़े भविष्य को सुरक्षित रखना है।अक्सर गरीब परिवार में जन्मे बेटियों क़ो लेकर अक्सर उनके माता -पिता चितित रहते है तो ऐसे में वह अपनी बेटीयों की पढ़ाई- लिखायी तथा विवाह क़े खर्चो को लेकर हमेशा तनाव में रहते हैं। माता -पिता क़े चिंताओं से मुक्ति दिलाने क़े लिए सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गयी है।

 

Letsdiskuss

 

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने क़े लिए आवश्यक दस्तावेज -

•बेटी का जन्म प्रमाण -पत्र
•अभिवावक का आधार कार्ड
•निवास प्रमाण -पत्र
•माता -पिता पैन कार्ड
•अभिवावक वोटर आईडी
•अभिवावक बैंक पासबुक की फोटो 2
•बालिका पासवर्ड साइज फोटो।

 

सुकन्या योजना में बेटियों का अकाउंट कैसे खुलवाए -

•सुकन्या योजना में अकाउंट खुलवाने क़े लिए सबसे पहले किसी नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाये।

•अब सुकन्या समृद्धि योजना क़े लिए पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवाने क़े लिए आवेदन फॉर्म भरे।

•आवेदन फॉर्म में जो भी इनफार्मेशन पूछी गयी है, आप फॉर्म में सारी जानकारी अच्छे से भरे।

•आवेदन फॉर्म क़ो अच्छे से भरकर फॉर्म क़ो पोस्ट ऑफिस में जमा कर दे।

•इस तरह से आपकी बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुल जाता है।

 

M
Health Awareness Writer
View Profile
1