M
Medha singh kapoor· 7 साल पहले
लेखक

कैंसर की बीमारी कितने प्रकार से मानव शरीर को नुक्सान पहुंचती है ?

2
721

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया06/05/26

Cancer शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुँचा सकता है क्योंकि इसमें असामान्य कोशिकाएँ तेजी से बढ़ने लगती हैं और शरीर के सामान्य कामकाज को प्रभावित करती हैं।

  • यह शरीर के tissues और organs को नुकसान पहुँचा सकता है।
  • कैंसर कोशिकाएँ आसपास के healthy cells को प्रभावित कर सकती हैं।
  • कुछ cancers शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल भी सकते हैं, जिसे metastasis कहा जाता है।
  • इससे कमजोरी, वजन कम होना, दर्द और थकान जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
  • Blood cancer या bone marrow cancer blood cell production को प्रभावित कर सकते हैं।
  • कुछ cancers breathing, digestion या brain function जैसी जरूरी प्रक्रियाओं को भी प्रभावित कर सकते हैं।

कैंसर का प्रभाव उसके type, stage और treatment पर निर्भर करता है। Early detection कई मामलों में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Must Read: कैंसर की बीमारी के शुरुआत में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

P
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/29/26

कैंसर एक बहुत ही जानलेवा बीमारी है। ये बीमारी जल्दी ठीक नहीं होती | इसका कारण ये है, कि इस बीमारी के लक्षण जल्दी समझ नहीं आते | कैंसर बीमारी के कई प्रकार है, जो मानव शरीर के अंगों को प्रभावित करती है |

कैंसर के प्रकार :-
 
स्तन कैंसर (Breast Cancer )
 
गर्भाशय का कैंसर (Uterine cancer )
 
रक्त कैंसर (blood cancer )
 
मुख का कैंसर (Oral Cancer )
 
लंग कैंसर (Lung cancer )
 
आमाशय का कैंसर (stomach cancer )
 
सर्वाइकल कैंसर (Cervical cancer )
 
ब्रेन कैंसर (Brain cancer ) 
 
स्तन कैंसर :-
किसी भी महिला के अधिक उम्र में बच्चे को जन्म देना, अपनी बच्चे को स्तनपान न कराना स्तन कैंसर का कारण बनता है |
 
गर्भाशय का कैंसर :-
महिला का छोटी उम्र में विवाह होना, ज्यादा प्रसव होना, प्रसव के समय गर्भाशय में घाव होना और ठीक न होने से पहले वापस से गर्भधारण हो जाना | 40 साल की उम्र के बाद गर्भाशय का कैंसर होने का खतरा अधिक रहता है |
 
रक्त कैंसर :-
जब मनुष्य की रक्त कोशिकाओं का डीएनए ख़राब हो जाता है, इस कारण रक्त कैंसर हो जाता है | जब किसी को रक्त कैंसर होता है, तो शरीर में मौजूद सफ़ेद खून के सेल्स का DNA ज्यादा ख़राब होता है, और बांटता जाता है | जिस कारण रक्त कैंसर होता है |
 
मुख का कैंसर :-
जैसा की सभी जानते हैं, मुख का कैंसर किस कारण होता है | जब कोई मनुष्य तंबाकू का बहुत अधिक सेवन करता है, तो वह उसके मुख के कैंसर का कारण बनता है | अधिक तम्बाखू का सेवन मुँह और गले दोनों के कैंसर का कारण है |
 
लंग कैंसर :-
जब भी किसी को हलकी खांसी होती है, तो कोई इस पर ध्यान नहीं देता | परन्तु आपकी जानकारी के बता दें हलकी खांसी लगातार होना, खांसी के समय खून आना, आवाज में बदलाव होना यहाँ लंग कैंसर के लक्षण है |
 
आमाशय का कैंसर :-
अधिक पेट में दर्द, भूख न लगना, कभी भी खून की उल्टी होना यह आमाशय का कैंसर का कारण बनता है |
 
ब्रेन कैंसर :-
जब मस्तिष्क में किसी प्रकार से ब्लड क्लॉट बन जाते हैं, तो इससे ब्रेन कैंसर होने की सम्भावना होती है | वैसे तो कैंसर कि बीमारी बहुत जानलेवा होती है, परन्तु ब्रेन कैंसर मनुष्य को दिमाग रूप से कमजोर बना देती है |
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/20/22

कैंसर की बीमारी कितनी जानलेवा है इस बात से तो आप सभी वाकिफ हैं एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैंसर 200 प्रकार के होते हैं लेकिन मैं आज यहां पर आपको बताऊंगी की मनुष्य के अंदर कितने प्रकार के कैंसर पनप सकते हैं इसकी जानकारी दूंगी।

मानव शरीर के अंदर ब्रेन कैंसर, स्तन कैंसर, अमाशय का कैंसर, लंग कैंसर, मुंह का कैंसर, गर्भाशय का कैंसर, रक्त कैंसर आदि प्रकार के कैंसर का जाते हैं जो बहुत ही जानलेवा होती है। यदि इन का उपचार सही समय पर ना किया जाए तो इसकी वजह से मनुष्य की जान भी जा सकती है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0