नीले रंग के अंडे? आपको यह सुन कर थोड़ा अजीब लग रहा होगा क्योकि हमन अक्सर सफेद अंडे और सफेद अंडे देने वाली मुर्गी को ही देखा है। मगर क्या आपने कभी नीले अंडे देखे हैं? दरअसल नीले रंग के अंडेचिली देशमें पाए जाते है। माना जाता है, कि रेट्रोवायरस के हमलो के कारण इनके अंडे का रंग नीला होता है। हालाँकि वायरस के बावजूद ये खाने में बिल्कुल सुरक्षित होते है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। रेट्रोवायरस महज अंडो की बाहरी सतह को ही प्रभावित करता है। इन मुर्गियों का नाम अरुकानाहै। चिली के अरौकाना इलाके में दिखने का कारण इसका नाम अरुकाना पड़ा। नीले अंडे देने वाली मुर्गियों की कुछ और नस्ले है -अमेरौकाना, क्रीम लेगबर, इस्टर एगर।
ऐसे ही रंगीन अंडे देने वाली भी मुर्गियों की नस्ले है जैसे - बैरेड रॉक, रोड आइलैंड रेड और वेलमर ।
.jpeg)




