Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

किस भाषा में सबसे ज्यादा अक्षर पाए जाते है?

0
3.8K

Join this conversation

Sort By

क्या आप जानते हैं कि किस भाषा में सबसे ज्यादा अक्षर पाए जाते हैं। चलिए आज मैं आपको बताती हूं कि तमिल भाषा मे सबसे ज्यादा अक्षर पाए जाते हैं। वैसे तो तमिल लिपि में मूल रूप से 31अक्षर पाए जाते हैं। लेकिन इन अक्षरों से मिलकर लगभग 216 संयुक्ताक्षर बनते हैं। तो कुल मिलाकर 247 अक्षर तमिल लिपि में बनते हैं इसलिए तमिल भाषा में सबसे ज्यादा अक्षर पाए जाते हैं। वैसे तो दुनिया में अलग-अलग प्रकार की भाषाएं पाई जाती हैं तथा सभी की संख्याएं भी अलग होती हैं। जैसे कि हमारे हिंदी भाषा में 44अक्षर पाए जाते हैं, अंग्रेजी में 26 अक्षर पाए जाते हैं।

Letsdiskuss

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Updated on01/02/26
0
इस बात से तो हम सभी भली भाति वाकिफ है की कोई भी भाषा अभिव्यक्ति का सबसे स्पष्ट जरिया होती है | दुनिया के कोने-कोने में अलग-अलग भाषाओं के जरिये ही विचारों का आदान-प्रदान होता है और हर देश में अलग - अलग भाषा का प्रयोग किया जाता है | पर आप इस बात को नहीं जानते होंगे की कौनसी भाषा में कितने अक्षर होते हैं? इसलिए आज आपको किस भाषा में सबसे ज्यादा अक्षर हैं और अलग-अलग भाषाओँ में पाए जाने वाले अक्षरों की संख्या से जुड़ी रोचक जानकारी के बारे में बताएँगे |
 
- तमिल –
यह दुनिया में सबसे ज्यादा अक्षरों वाली लिपि तमिल भाषा की है जिसमें कुल 247 अक्षर पाए जाते है |
 
- खमेर –
कम्बोडिया की आधिकारिक भाषा खमेर की लिपि में तकरीबन कुल 74 अक्षर पाए जाते हैं।
 
- थाई –
थाईलैंड की भाषा थाई में कुल 70 अक्षर है |
 
- मलयालम –
केरल में बोली जाने वाली भाषा मलयालम की लिपि में 58 अक्षर पाए जाते है |
 
- तेलुगु –
आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में बोली जाने वाली भाषा तुलुगु में 56 अक्षर हैं। इस भाषा की लिपि कन्नड़ भाषा से मिलती जुलती लगती है |
 
- सिंहाला –
श्रीलंका की आधिकारिक भाषा सिंहाला में कुल 54 अक्षर पाए जाते है |
 
- बांग्ला –
देवनागरी लिपि के सबसे करीब दिखने वाली इस भाषा में कुल 52 अक्षर पाए जाते है |
 
- कन्नड़ –
कर्नाटक राज्य में बोले जाने वाली इस भाषा में 49 अक्षर हैं।
 
- हिंदी –
दुनिया की सबसे साधारण और सबसे अच्छी भाषाओँ में से एक हिंदी में कुल 44 अक्षर होते हैं।
 
- रुसी –
आज के समय में रुसी भाषा में 33 अक्षर होते हैं।
 
- अंग्रेजी –
अगर अंग्रेजी भाषा की अक्षर की बात करें तो आप भी आसानी से बता सकते हैं क्योंकि सबको पता है इस भाषा में 26 अक्षर होते हैं जिन्हें आपने भी बचपन में जरूर याद किया होगा।
 
- ग्रीक –
ग्रीक भाषा में अल्फा से शुरू होकर ओमेगा पर ख़त्म होने वाली इस भाषा में कुल 24 अक्षर होते है |
 
- हिब्रू –
हिब्रू की खासियत है कि अरबी और फ़ारसी भाषा की तरह इसे भी दाएं से बाएं लिखा जाता है और इसमें कुल 22 अक्षर होते हैं और ये इजराइल की आधिकारिक भाषा है।
Answered by
P
View Profile
Updated on12/23/25
0
संसार में सारा खेल भाषाओं का ही है. हम इंसान देखने में तो एक जैसे ही लगते हैं लेकिन हमारी भाषाएं अलग अलग होती हैं आज आप जानेंगे की कौन सी भाषा में कितने अक्षर पाए जाते हैं.और यह भाषा कहां कहां बोली जाती है
 
तमिल - 247 शब्द
तमिल लिपि में मूल रूप से 31 अक्षर हैं. लेकिन इन अक्षरों से मिलकर लगभग 216 संयुक्ताक्षर बनते हैं. इस तरह कुल 247 अक्षरों के साथ तमिल दुनिया में सबसे ज्यादा अक्षरों वाली लिपि है.
 
खमेर - 74 शब्द
खमेर दक्षिण पूर्व एशियाई देश कंबोडिया की आधिकारिक भाषा है.
 
थाई - 70 शब्द
थाईलैंड में बोली जाने वाली भाषा थाई को लिखने के लिए कुल 70 अक्षरों की जरूरत होती है.
 
मलयालम - 58 शब्द
मलयालम भारत के दक्षिणी राज्य केरल में बोली जाती है.
 
तेलुगु - 56
तेलुगु भाषा भारत के दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बोली जाती है.इसकी लिपि कन्नड़ भाषा के बहुत करीब है
 
सिंहाला- 54
सिंहाला श्रीलंका में बोली जाती है और वहां की आधिकारिक भाषा है.
 
बांग्ला - 52
बांग्ला के व्यंजनों की संख्या 32 है। बाकी कई संयुक्त अक्षर भी हैं.बांग्ला लिपि देवनागरी लिपि के सबसे करीब दिखती हैं
 
कन्नड़ -49
कन्नड़ दक्षिण भारत की चार अहम भाषाओं में से एक है जो कर्नाटक राज्य में बोली जाती है.
 
हिंदी- 44
हिंदी में 11 स्वर होते हैं और ऋ को भी मिला दें तो यह संख्या 12 हो जाती है. वहीं व्यंजनों की संख्या हिंदी में 33हैं.
 
हंगेरियन- 44
हंगेरियन वर्णमाला लैटिन वर्णमाला का ही विस्तार
 
अबखाज - 41
जॉर्जिया के विवादित अबखाजिया हिस्से में यह भाषा बोली जाती है.
 
अर्मेनियन- 39
यह भाषा अर्मेनिया में बोली जाती है.
 
अल्बानिया - 36
पूर्वी यूरोप के देश अल्बानिया में बोली जाने वाली इस भाषा की वर्णमाला भी लैटिन वर्णमाला पर आधारित है.
 
रूसी- 33
आधुनिक रूसी वर्णमाला में 33 अक्षर हैं.रूस के साहित्यकार दुनिया भर में मशहूर रहे हैं.
 
अजरबैजानी - 32 शब्द
अजरबैजान में बोली जाने वाली अजरबैजानी भाषा की वर्णमाला लैटिन वर्णमाला पर ही आधारित है.
 
अंग्रेजी - 26 शब्द
अंग्रेजी वर्णमाला में 26 अक्षर होते हैं. जिनमें पांच स्वर और 21 व्यंजन हैं.
 
ग्रीक- 24 शब्द
ग्रीक वर्णमाला अल्फा से शुरू होती है और ओमेगा में खत्म. विज्ञान और गणित के कई प्राचीन सिद्धांतों और सूत्रों में आप ग्रीक अक्षर देख सकते हैं.
 
हिब्रू- 22 शब्द
हिब्रू इस्राएल की आधिकारिक भाषा है और इसका इतिहास हजारों साल पुराना है
Answered by
P
View Profile
Updated on01/02/26
0