Asked 7 years ago

नल्लामला पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं ?

Like
2
4.7K
B
Blogs pxAuthor

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य से काफी सारी घाटियाँ सटी हुई है जिस में पालिकोंडा, वेलीकोण्डा, जावादी, शेवरॉय, नल्लामला और पालनी का समावेश होता है। इस राज्य के पूर्वीय तट पर यह पहाड़िया काफी जंगलो से भी घिरी हुई है। कृष्णा नदी के दक्षिण की और स्थापित यह पहाड़ी 430 किलोमीटर लम्बी और 31 किलोमीटर चौड़ी है। इस की ऊंचाई 900 से 1000 मीटर तक की है। यह पहाड़ी उत्तर से दक्षिण की और कोरोमंडल तट के समान्तर है जिस में ज्यादातर स्लेट और स्फटिक पत्थर पाए जाते है।

इस पहाड़ी के जंगलो में काफी जंगली जानवर भी पाए जाते है और इसका एक हिस्सा श्रीसैलम टाइगर रिज़र्व से भी लगता है। यहाँ काफी सारे बाघ और तेंदुए अक्सर देखे गए है। पहले तो यह पहाड़ी अपने जंगल के लिये भी काफी मशहूर थी और एडवेंचर स्पोर्ट्स का यह एक फेवरिट डेस्टिनेशन माना जाता था। इस राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य में इस पहाड़ी का काफी बड़ा योगदान है। इस पहाड़ी का जंगल कुर्नूल, प्रकाशम, गुंटूर, महबूबनगर और कडप्पा जिलों की हद में आता है। दक्षिण भारत के सौंदर्य दर्शन के लिए भी यह पहाड़ी और जंगल काफी महत्व रखते है।
K

Answered By Kandarp Dave

Research-Oriented Learner
View Profile
Updated on12/23/25
Like
2

नल्लामाला जंगल दक्षिण भारत के उन जंगलों में से एक है, जहां इंसानों का दखल नहीं है। यह नल्लामाला पहाड़ में स्थित है, जो कि पूर्वी घाट का हिस्सा है। यह जंगल कुर्नूल सहित गुंटूर, कड़प्पा, महबूबनगर और प्रकाशम में फैला हुआ है। कुछ साल पहले यह जंगल ऐडवेंचर खेलों के लिए काफी उपयुक्त था। प्रसिद्ध वन्यजीव लेखक केंथ एंडरसन ने इस जंगल में अपने ऐडवेंचर के बारे में लिखा है। जंगल में बाघ की अच्छी खासी संख्या है और इसका कुछ हिस्सा नागार्जुनसागर-श्रीसैलम टाइगर रिजर्व से लगता है। आप इस जंलग में तेंदुए को अकसर देख सकते हैं

R

Answered By Rahul Sharma

Author
View Profile

I am blogger ,

Updated on12/23/25
Like
1

क्या आप जानते हैं कि नल्लामला पहाड़ियां किस राज्य में स्थित है ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें मालूम नहीं है कि नल्लामला पहाड़ियां किस राज्य में स्थित है चल तो चलिए हम आपको बताते हैं दोस्तों नल्ला मल्ला पहाड़ियां भारत के दक्षिणी भाग में पूर्वी घाट पर्वत माला का भाग है जो आंध्र प्रदेश राज्य के रॉयल सीमा क्षेत्र और तेलंगना के महबूबनगर और नल गोंडा जिले के पूर्वी सीमा पर स्थित है यह जंगल दक्षिण पूर्वी के उन जंगलों में से एक है जहां पर इंसानों का जाना वर्जित है इस जंगल में सबसे अधिक बाघ देखने को मिलते हैं।

Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on07/30/23
0