S
Updated on Dec 19, 2023news-current-topics

भारत के किस राज्य में केसर का सर्वाधिक उत्पादन होता हैं?

18
2 Answers

avatar
Answered on Dec 17, 2023

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि केसर विश्व का सबसे कीमती पौधा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में केसर का सर्वाधिक उत्पादन होता है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

हमारे भारत देश में केसर की खेती जम्मू के किश्तवाड़ और जन्नत ए कश्मीर के पामपुर के सीमित क्षेत्र में अधिक की जाती है। और अब कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में इसकी खेती होने लगी है। हम आपको बता दें कि बाजार में केसर की कीमत ढाई लाख से 3 लाख प्रति किलोग्राम है। इसी वजह से किसान केसर की खेती और अधिक कर रहे हैं क्योंकि केसर की कीमत आसमान को छू रही है।

हम आपको बताते हैं कि केसर की फसल को तैयार होने में कितने महीने लगते हैं।

केसर की फसल लगभग 3 से 4 महीने में तैयार हो जाती है। इसके पेड़ की लंबाई 15 से 20 सेमी तक की होती है। केसर की खेती करने के लिए अच्छी खासी धूप की जरूरत पड़ती है। केसर की खेती करने के लिए जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर का महीना सबसे उत्तम महीना माना जाता है।

केसर से प्राप्त होने वाले फायदे:-

केसर से हमें कई सारे फायदे प्राप्त होते हैं। यदि किसी व्यक्ति को पेट से संबंधित कोई बीमारी है तो केसर फायदेमंद साबित होता है, इसके अलावा खीर, गुलाब जामुन, और मिठाइयां को तैयार करने में केसर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा केसर बच्चों को भी खिलाया जाता है ऐसा माना जाता है कि केसर के सेवन से बच्चों के शरीर का रंग साफ हो जाता है यानी कि बच्चे गोरे हो जाते हैं।

मैंने आपको यहां पर जानकारी दे दी है कि केसर का उत्पादन सबसे अधिक किस राज्य में होता है जानकारी अच्छी लगी हो तो आर्टिकल को लाइक और कमेंट अवश्य करें।

Letsdiskuss

7
avatar
Updated on Dec 19, 2023

केसरसबसे ज्यादा महंगे मसालो में आता है।केसरको 'रेड गोल्ड ' यानी 'लाल सोना ' भी कहा जाता हैं। केसर दुनिया का सबसे महंगा पौधा है।भारत में सर्वाधिककेसरका उत्पादनजम्मू और कश्मीरमें किया जाता है। जम्मू और कश्मीर केपहलगाव, बड़गाम, श्रीनगर और किश्तवाडाक्षेत्र में की जाती हैं।

केसर की खेती को बोने से निकालने तक बहुत मेहनत होती है। करोड़ केसर प्राप्त करने के लिए लगभग डेढ़ लाख केसर के फूलो को चुनना पड़ता है। मेहनत की वजह से यह इतना महंगा होता है।केसरकी सबसे ज्यादा खेतीईरानमें की जाती है। यहाँ केसर की 90 फीसदी केसर की खेती होती हैं। भारत केसर की खेती करने में दुनिया मे तीसरे स्थान पर है।केसरको कुनकुमापू ,सेफ़्रन और जाफ़रान भी कहते है। बाजार मे केसर 2.5 लाख से लेकर 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकता है।

केसर के फायदे :-

केसर के अनेको फायदे हैं। केसर को औषधीय गुणों की खदान माना जाता है।

  • केसर का उपयोग खीर, बिरयानी, विभिन्न प्रकार के हलवो, गुलाब जामुन और दूध में किया जाता है।
  • केसर का सेवन करने से इम्युनिटी सिस्टम स्टोंग होता है।
  • प्रेग्नेंसी में केसर माँ और होने वाले बच्चे के काफी फायदेमंद होता है। लेकिन केसर का सेवन पहली तिमाही के दौरान नही करना चाहिए क्योकि यह गरम होता है। इससे माँ और बच्चे के लिए सही नही है।
  • आँखो की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
  • केसर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और भूख नही लगने में मदद करता है। इससे वजन कम होने लगता हैं।
  • रात को गुनगुने दूध में केसर डाल कर उबाल कर पीने से नींद अच्छी आती हैं।
  • केसर का उपयोग सर्दी जुखाम में काफी असरदायक माना जाता है।
  • केसर वाला दूध पीने से अस्थमा, अल्जाइमर, जोड़ो के दर्द, सिर दर्द , बालों का झड़ना आदि अनेको बिमारियो से छुटकारा मिलता है।
  • त्वचा के लिए केसर प्राकृतिक वरदान की तरह है। इसमे मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को प्राकृतिक खुबसुरती देते है।

Letsdiskuss

5