R
Rakesh Singh· 8 years ago
Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

इंटरनेट का उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ?

4
1.5K

Join this conversation

Sort By
वर्तमान समय मे इंटरनेट मानव जीवन के लिये बहुत लाभदायक और बहुत जरुरी हो गया है, इसका प्रयोग जितना आसान है उतना ही अगर सावधानी से न किया जाये तो नुकसान पहुॅचने में भी देर नहीं लगती है। आज के समय में इंटरनेट क्रांति की वजह से इंटरनेट की उपयोगिता बहुत बढ गयी है साथ ही साथ इंटरनेट का दुरुपयोग भी बढ गया है, इसलिये यहॉ सावधान रहना जरूरी है |
 
अगर अाप इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किग साइट के उपयोग के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग या नेट बैंकिंग भी करती हैं तो यहॉ सबसे पहला सुरक्षा विकल्प होता है आपका पॉसवर्ड, लेकिन अधिकतर यूजर इस ओर ध्यान ही नहीं देते हैं। आपको बता दें कि अगर अाप (1234, 12345, password, qwerty, 123456) जैसे पासवर्ड को प्रयोग कर रहीं है तो अाप बहुत बडी गलती कर रहें हैं, यह दुनिया भर के यूजर्स द्वारा प्रयोग किये गये सबसे खराब पासवर्ड हैं, जिनको बडी आसानी से हैक किया जा सकता है |
 
पॉसवर्ड कैसे मजबूत बनाए :-
पासवर्ड कम से कम 8 या उससे ज्यादा अक्षर वाला होना चाहिये।
पासवर्ड में अंग्रेजी के अपरकेस लैटर का प्रयोग होना चाहिये जैसे - A,B,C
पासवर्ड में अंग्रेजी के लोअरकेस लैटर का भी प्रयोग होना चाहिये जैसे - a,b,c
पासवर्ड में नम्बर का भी प्रयोग होना चाहिये - 0,1,2,3,4,5,6,7,8,9
पासवर्ड में इन प्रतीक चिन्हों का भी प्रयोग होना चाहिये - ~,!,@,#,$,%,^,&,*,(,),_,+....
 
नेटबैंकिंग को सुरक्षित कैसे रखे :-
• अगर आप नेट बैंकिग यूज करती है तो OPT (वन टाइम पासवर्ड) का प्रयोग करें, जिससे कोई भी ट्रांजेक्शन करने से पहले एक सीक्रेट कोड आपके फोन पर भेजा जायेगा, उसी के बाद ट्रांजेक्शन पूरा होगा। बैंक में मोबाइल नंबर अवश्य रजिस्टर करायें जिससे ट्रांजेक्शन होने पर बैंक द्वारा उसकी सूचना आपके मोबाइल नंबर पर भेजी जा सके।
• नेट बैंकिग यूज करते समय हो सके तो साइट पर दिये गये वर्चुअल की-बोर्ड का इस्तेमाल करें, जिससे हैकर कीलॉगर जैसे सॉफ्टवेयर से भी आपके पासवर्ड को हैक नहीं कर सकता है। कीलॉगर सॉफ्टवेयर आपके द्वारा की-बोर्ड से टाइप किये गये हर कीस्ट्रोक की जानकारी इकठ्ठा कर हैकर्स को भेज देता है, इससे अापकी अति महत्त्वपूर्ण जानकारी जैसे नेटबैंकिग पासवर्ड, एटीएम कार्ड नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर जैसी जानकारी गलत हाथों में जाने का खतरा बना रहता |
Answered by
Updated on05/21/26
6

इंटरनेट का उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका है कि हमें जरूरत के लिए ही इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहिए फालतू चीजों के लिए नहीं करना चाहिए। जैसे कि इंटरनेट के माध्यम से किसी क़ो ईमेल भेजनें के लिए और ईमेल प्राप्त करने के लिए करना चाहिए तथा इसके अलावा इंटरनेट का उपयोग किसी क़ो चित्र,संदेश भेजनें के लिए कर सकते है या फिर किसी देश, विदेश से जुडी खबरों क़ो जानकारी प्राप्त करने के लिए भी इंटरनेट का उपयोग कर सकते है।Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on06/14/23
2

इंटरनेट का सबसे अच्छा उपयोग यही है कि आप इसे सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सीखने और आगे बढ़ने के साधन की तरह इस्तेमाल करें। इंटरनेट से नई स्किल्स सीखी जा सकती हैं, पढ़ाई की जा सकती है, पैसा कमाया जा सकता है, बिजनेस बनाया जा सकता है और दुनिया भर की जानकारी हासिल की जा सकती है। लेकिन बिना उद्देश्य के घंटों तक स्क्रॉल करना समय और फोकस दोनों खराब कर सकता है। अगर इंटरनेट का इस्तेमाल सही दिशा में किया जाए तो यह करियर और लाइफ दोनों बदल सकता है। Honestly, इंटरनेट सबसे ज्यादा फायदेमंद तब बनता है जब इंसान उसे कंट्रोल करे, न कि इंटरनेट इंसान को।

Answered by
A
Translating science and technology into stories that inform, challenge, and matter.
View Profile

Aanya Sharma is a science and technology writer with over 5 years of experience and 300+ published articles across leading digital platforms. She holds a Bachelor's degree in Science (Physics) from Delhi University, which grounds her writing in scientific literacy and gives her the ability to evaluate technical claims with accuracy. Her work has appeared on platforms including The Wire Science, Analytics India Magazine, and Digit.in, where she has covered artificial intelligence, space exploration, consumer technology, environmental science, and emerging tech policy. With a focus on accuracy and clarity, her writing makes complex scientific and technological developments accessible to readers without a technical background. Aanya has participated in science communication panels at events including the India Science Festival and has been recognised as a contributor to responsible tech journalism in India. She is an active member of the National Association of Science Writers (NASW) and maintains a public portfolio of her published work. Across all her work, her writing is grounded in verified sources and a commitment to editorial standards — delivering content that readers can rely on in a space where misinformation spreads easily.

Answered on05/13/26
0

इंटरनेट का सही उपयोग करने का तरीका क्या है चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं यदि आपको किसी भी वर्क को करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आप बिल्कुल सही कर रहे हैं जैसे कि यदि आप पढ़ाई करना चाहते हैं और किसी भी चीज का जवाब आपको नहीं मिल रहा है तो आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा हमें फालतू में इंस्टाग्राम पर रील्स देखकर इंटरनेट का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए इससे ना केवल आपके समय की बर्बादी होगी बल्कि आपकी पढ़ाई में भी आपका मन नहीं लगेगा।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on06/17/23
1