H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

डार्क चॉकलेट स्किन के लिए अच्छी होती है ?

16
540

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/14/24

सही कहा आपने चॉकलेट खाना तो सभी को पसंद है। लेकिन मिल्क ऐडेड शूगर और फ्लेवर चॉकलेट्स की जगह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डार्क चॉकलेट खाया जाए तो और भी अच्छा होता है क्योंकि डार्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है मैं आपको बता दूं कि डार्क चॉकलेट में ऐसी प्रॉपर्टीज और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा के लिए बेहद जरूरी होते हैं। तो क्यों ना डार्क चॉकलेट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जाए। चलिए बताते हैं कि डार्क चॉकलेट किस तरह से आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

एंटीऑक्सीडेंट से बढ़ जाती है डार्क चॉकलेट की गुणवत्ता:-

एक स्टडी के द्वारा पता लगाया गया है कि डार्क चॉकलेट में और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर होने वाले फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर देते हैं। और आपकी त्वचा पर होने वाले कई संभावित परेशानियों के खतरे को रोक देते हैं। इसके अलावा डार्क चॉकलेट में मौजूद कोक आपकी त्वचा को लंबे समय तक मुलायम और स्वस्थ रखने में मदद करती है।

डार्क चॉकलेट यूवी डैमेज से प्रोटेक्शन देती है:-

वर्तमान समय में त्वचा संबंधी समस्याओं से दूर रहने के लिए सबसे जरूरी है अपनी स्किन को सन प्रोटेक्शन देना । डार्क चॉकलेट में कई महत्वपूर्ण सन प्रोटेक्शन प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। खासकर इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल आपकी त्वचा पर एक प्रोटेक्टिंग लेयर तैयार कर सूरज की हानिकारक किरणों से इसे प्रोटेक्ट करती है। इसके अलावा स्किन कैंसर, पिगमेंटेशन को नहीं होने देते हैं।

त्वचा को मिलती है प्राकृतिक ग्लो :-

जब आप तनाव में होते हैं तो त्वचा डल और बेजान नजर आती है। ऐसे में डार्क चॉकलेट का सेवन आपकी मदद कर सकता है। यानी कि डार्क चॉकलेट में मूड बूस्टिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो आपका मूड को अंदर से बूस्ट करने में मदद करती है। डार्क चॉकलेट के सेवन से आपकी त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो नजर आने लगता है।

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
6