A
Updated on May 21, 2026health-beauty

क्या हेयर ट्रांस्पलांट करवाना हानिकारक है ?

4
4 Answers

D
Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed...
Answered on May 13, 2026

अगर सही डॉक्टर और अच्छी क्लिनिक से करवाया जाए तो हेयर ट्रांसप्लांट आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। इसमें सिर के एक हिस्से से बाल लेकर उन जगहों पर लगाए जाते हैं जहाँ बाल कम हो गए हों। हालांकि हर सर्जरी की तरह इसमें भी कुछ जोखिम हो सकते हैं, जैसे सूजन, हल्का दर्द, इन्फेक्शन या अस्थायी hair fall। कई लोग बिना सही जानकारी के सस्ती या अनट्रेंड जगहों से treatment करवा लेते हैं, जिससे problems बढ़ सकती हैं। Result भी तुरंत नहीं आता, बालों को ठीक से grow होने में कई महीने लगते हैं। Honestly, सही expectations और experienced doctor चुनना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

Must Read:  क्या एक साधारण कुर्ती को स्टाइलिश तरीके से पहना जा सकता है ?

D
ABOUT THE AUTHORDr. Aarav Gupta

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

React
V
Answered on Jun 26, 2023

दोस्तों ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके सर में बाल नहीं होते हैं और वे अपने गंजेपन से बहुत परेशान होते हैं लेकिन क्या हेयर ट्रांस्पलांट करवाना हानिकारक होता है। तो हम आपको इस पोस्ट में बता दें कि एलर्जी वाले मरीजों को हेयर ट्रांस्पलांट नहीं करवाना चाहिये दरअसल हेयर ट्रांस्पलांट करते समय बहुत से ऑपरेशन किए जाते हैं और हेयर ट्रांस्पलांट करते समय जो घाव होते हैं उनको ठीक करने के लिए बहुत सी दवाइयां भी दी जाती हैं इससे मरीज को एलर्जी हो सकती है और उनके जान का खतरा भी बन सकता है। इसीलिए ऐसे मरीज को हेयर ट्रांस्पलांट करवाना हानिकारक होता है।

Article image

1
avatar
Answered on Jun 24, 2023

वर्तमान समय में लोगों में बाल झड़ने की समस्या सबसे अधिक देखने को मिल रही है क्योंकि यह समस्या आम बन गई है ऐसे में लोग इस समस्या को कम करने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट की मदद अधिक ले रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट करवाना सेहत के लिए हानिकारक होता है चलिए जानते हैं कि क्या सच में हेयर ट्रांसप्लांट करवाना सेहत के लिए हानिकारक होता है चलिए इसके साइड इफेक्ट के बारे में जानते हैं हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान बहुत से लोगों को ब्लीडिंग की समस्या देखने को मिलती है लेकिन यह समस्या आम है इसे ठीक किया जा सकता है,हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के दौरान बहुत से लोगों में खुजली की समस्या देखने को मिलती है।

Article image

1
J
Answered on Mar 7, 2018
गंजेपन से निजात पाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट एक कॉमन ऑप्शन है, खासकर तब जबकि और सभी उपाय बाल उगाने में कामयाब न हुए हों। हेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले आपके लिए उससे जुड़े खतरे और प्रभावों के बारे में जान लेना ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा न करने पर वही होता है जो हैदराबाद के एक शख्स के साथ हुआ।
तेलंगाना के तारिक खुसरो ने तकरीबन 1,25,000 रूपए खर्च कर हेयर ट्रांसप्लांट करवाया जिसके बाद उनके आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद तारिक ने डॉक्टर पर केस दर्ज करा दिया है। लेकिन सच्चाई ये है कि किसी भी तरह के सर्जिकल प्रसीजर के साथ कुछ रिस्क्स जरूर जुड़े होते हैं। हेयर ट्रांसप्लांटेशन के साथ भी ऐसा ही है। आज हम आपको हेयर ट्रांसप्लांटेशन के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में बताने वाले हैं। हेयर ट्रांसप्लांटेशन से पहले इस बारे में जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी होता है।
1. हेयर ट्रांसप्लांटेशन के बाद शरीर के जिस अंग से बालों की जड़ें निकालकर प्रभावित जगह पर लगाई जाती हैं उन अंगों के सुन्न हो जाने की समस्या सामने आती है। यह तीन से 18 हफ्तों तक रहती है। अगर 18 हफ्तों के बाद भी उस अंग की सुन्नता खत्म न हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।
2. हेयर ट्रांसप्लांटेशन की वजह से लगातार ब्लीडिंग की भी समस्या सामने आती है। केश प्रत्यारोपण के 100 में एक मामले में यह समस्या होती है। कुछ मामलों में यह सामान्य है और कुछ ही दिन बाद ब्लीडिंग बंद हो जाती है।
3. स्किन टोन खराब होने की वजह से केश प्रत्यारोपण के बाद सिर में सूजन की शिकायत भी आ सकती है। सूजन ज्यादा बढ़ने पर यह आंखों और माथे पर साफ दिखाई देने लगती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर्स से मिलकर इसका समाधान किया जा सकता है।
4. केश प्रत्यारोपण से अल्सर होने की भी संभावना होती है। जब बालों की जड़ें डैमेज हो जाती हैं और त्वचा में अंदर तक धंस जाती हैं तब अल्सर होता है। यह घातक तो नहीं होता लेकिन अल्सर होने पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है।
5. हेयर ट्रांसप्लांटेशन में जब सिर पर बाल लगाया जाता है तब कई बार ऐसा होता है कि बाल ठीक तरह से नहीं लग पाते। ऐसे में यह बाद में पतले होकर झड़ना शुरू कर देते हैं। ऐसे में एक samay फिर गंजेपन से पाला पड़ सकता है।
what is causing deaths post hair transplant
7