A
Anushka · 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

क्या पिज्जा-बर्गर खाने से बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो रही है ?

12
210

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/07/24

जी हां बिल्कुल पिज़्ज़ा बर्गर खाने से बच्चों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है।बच्चों को पिज़्ज़ा बर्गर और कला जैसी चीज खाना खूब पसंद होता है। लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि रोजाना ऐसी चीजों को खाने से उनका पाचन खराब हो सकता है, और इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हमेशा स्वस्थ रहे उसे हेल्दी और फ्रेश खाना खिलाए। रोजाना बच्चों को फल और सब्जियां खिलाना चाहिए। मैं आपको बता दूं की पिक्चर बर्गर खाने से बच्चों में ओबीसीटी यानी मोटापे और हाइपरटेंशन का कारण बन सकती है।

मेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि हाई फैट डाइट केवल मोटापे का कारण नहीं बनता है, बल्कि यह कैंसर और अल्सर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है।

पिज़्ज़ा बर्गर खाने से इम्यून सिस्टम पर पड़ता है बुरा असर :-

सब जानते हैं कि अच्छा खाना हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है लेकिन कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की हालिया रिसर्च बताती है कि इसका हमारे जिन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी की इम्युनिटी कैसी होगी यह हमारे आज की खान-पान की आदतों पर निर्भर करता है इसलिए आज से ही आपको सावधान होने की आवश्यकता है।

चलिए जानते हैं कि बच्चों की डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए:-

अंडा :-

जैसा कि आप जानते हैं कि बच्चों की हेल्थ के लिए सभी पोषक तत्व जरूरी होते हैं इसलिए आप अपने बच्चों को अंडा जरूर खिलाएं। क्योंकि अंडा बच्चों के सही विकास में मदद करता है। अंडे में हाई प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन डी,फैटी एसिड और फोलिक एसिड पाया जाता है। जिससे बच्चों के मानसिक विकास में मिलता है अंडा खाने से बच्चों का दिमाग तेज और कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। इसी वजह से अंडा को कंप्लीट फूड भी कहा जाता है।

Letsdiskuss

A
View Profile
5