मैंने देखा है कि बहुत से लोग कुछ उल्टा सीधा खा लेते हैं तो पेट में गैस बनने लगती है। मैं आपको बता दूं कि पेट में गैस बनने का मतलब होता है पेट में गैस बंद होकर रह जाना। इससे पेट लगातार फूलता रहता है और पेट में दर्द भी होने लगता है। पेट में बनी गैस से यदि आप भी परेशान है तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके यहां पर पेट की गैस का परमानेंट इलाज बताने वाले हैं।
चलिए जानते हैं पेट की गैसको ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय:-
मैं आपको बता दूं कि पेट में बन रही गैस से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आपको आधा चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास पानी में मिलना है। और फिर इसे पी लेना है इस लिक्विड से पेट से गैस निकल जाती है।
पेट की गैस को ठीक करने के लिए सौंफ फायदेमंद साबित हो सकती है:-
मैं आपको बता दूं कि सौंफ की चाय पीकर पेट की गैस से निजात पा सकते हैं। इस लिए खाना खाने के बाद बहुत से लोग सौंफ का सेवन करते हैं।
पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए अदरक फायदेमंद है:-
जिस तरह सौंफ की चाय बनाकर पीना फायदेमंद होता है इस तरह अदरक की चाय बनाकर पीने से गैस की दिक्कत दूर होती है। अदरक की चाय पीने से न केवल गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है बल्कि पेट दर्द से भी राहत मिलती है।
छाछ का सेवन करके भी गैस की समस्या से निजात पा सकते हैं:-
जब भी आप कहीं ऑफिस या घर के बाहर है तो गैस की परेशानी यदि आपको परेशान करती है तो आप छाछ पी सकते हैं। इसके सेवन से न केवल पेट की गैस ठीक होती है बल्कि ब्लोटिंग यानी कि पेट फूलने की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है।



